Daily Horoscope
✕

18 अगस्त 2021, बुधवार को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत, शुभ मुहूर्त

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (15:12 IST)
ekadashi 2021
 

 
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस चर और अचर संसार में पुत्रदा एकादशी के व्रत के समान दूसरा कोई व्रत नहीं है। जिन व्यक्तियों को संतान होने में बाधाएं आती हैं या जिन्हें पुत्र प्राप्ति की कामना हो उन्हें पुत्रदा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को करना उत्तम माना जाता है। इस दिन संतान की कामना के लिए भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की भी पूजा की जाती है।

संतान की प्राप्ति तथा उसके दीघार्यु जीवन के लिए पुत्रदा एकादशी का खास महत्व होता है। यदि आप स्वस्थ और उपवास करने में सक्षम हैं तो निर्जला व्रत रखें अन्यथा फलाहारी व्रत रखकर विधिवत पूजा के बाद समय पर इसका पारण करें। शिव आराधना और अपनी मुरादें पूरी करने के लिए श्रावण सबसे उत्तम माह है। श्रावण की यह एकादशी पुत्र की प्राप्ति का वरदान देने वाली मानी गई है। 
 
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 मुहूर्त-
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन तिथि का प्रारंभ 18 अगस्त, बुधवार को तड़के 03.20 मिनट से होकर उसी दिन देर रात 01.05 मिनट पर इसका समापन होगा। अत: श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत 18 अगस्त को रखा जाएगा।
 
पारण का समय-

18 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण समय अगले दिन 19 अगस्त, द्वादशी को प्रात:काल में किया जाएगा। जो लोग श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे, उनके लिए 19 अगस्त 2021, गुरुवार को प्रात: 06.32 मिनट से सुबह 08.29 मिनट के बीच पारण कर लेना उचित रहेगा। द्वादशी तिथि का समापन होने से पारण कर लेना चाहिए। 

Ekadashi 2021

 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Budh Uday in Tula: बुध ग्रह के उदित होने से किसके बढ़ेंगे खर्च और किसकी होगी बल्ले-बल्ले? जानें 12 राशिफल

Guru Ketu Yuti 2026: सिंह राशि में बनी गुरु-केतु की खतरनाक युति, जानें 12 राशियों का सटीक राशिफल और अचूक उपाय

Weekly Horoscope: 9 से 15 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते? जानें क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Annual Numerology 2027 : मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

अगला लेख