Hanuman Chalisa

Shravan purnima 2023: श्रावण पूर्णिमा के 20 सरल उपाय, लाएंगे जीवन में खुशियों की बहार

Shravan purnima 2023 Upay: वर्ष 2023 में श्रावण पूर्णिमा 30 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त को सुबह समाप्त होगी। और सावन मास की समाप्ति होकर भाद्रपद महीने का शुभारंभ हो जाएगा। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना गया है। और श्रावण महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। 
 
आइए जानते हैं यहां श्रावण पूर्णिमा के दिन करने योग्य उपाय-  
 
1. श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है, और पूर्णिमा के देवता चंद्रमा है। अत: इस तिथि में शिव जी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से मनुष्‍य का सभी जगह आधिपत्य हो जाता है। यह सौम्या तिथि हैं। दोनों की पूजा करने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है।
 
2. श्रावण पूर्णिमा के दिन एकाशन करने से भी सभी तरह के चंद्र दोष दूर हो जाते हैं।
 
3. माना जाता हैं कि रक्षा बंधन पर हनुमान जी को राखी बांधने से वे भाई-बहनों के क्रोध को शांत करके उनमें आपसी प्रेम को बढ़ा देते हैं। 
 
4. आपको यदि ये लगता है कि मेरे भाई को किसी की नजर लग गई है तो आप इस दिन फिटकरी को अपने भाई के उपर से सात बार वार कर उसे किसी चौराहे पर फेंक आएं या चूल्हे की आग में जला दें। इससे नजर दोष दूर हो जाएगा।
 
5. श्रावण पूर्णिमा के दिन दशविधि स्नान करने का भी महत्व है। जैसे भस्म, मिट्टी, गोबर, गोमूत्र, दूध, द‍ही, घी, हल्दी, कुश और मधु से स्नान करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।
 
6. श्रावण मास में हनुमान जी की पूजा इसीलिए महत्वपूर्ण मानी गई है क्योंकि हनुमान जी रुद्रावतार है। अर्थात श्री हनुमान शिव के रुद्र अवतारों में से एक हैं। हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। अत: श्रावण पूर्णिमा पर बजरंगबली की उपासना करना ना भूलें। 
 
7. सावन पूर्णिमा के दिन पितृ तर्पण, ऋषि पूजन या ऋषि तर्पण करने की भी मान्यता है, ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता है, जिससे जीवन के  संकट समाप्त हो जाते हैं।
 
8. इस दिन शिव-पार्वती के साथ और नाग देवता की पूजा करता है उसे शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मिट्टी के शिवलिंग बानकर उनकी विधिवत पूजा करें। साथ ही धतूरा, आंकड़े का फूल अर्पित करें। लाभ होगा। 
 
9. श्रावण माह में घर में सफेद चंदन लाकर रखें और प्रतिदिन इसका तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलें। इससे बनते काम यदि बिगड़ रहे हैं तो सुधरने लगेंगे और सभी समस्याओं से छुटकारा होगा।
 
10. श्रावण पूर्णिमा के दिन 1 नारियल लेकर उसे अपने उपर से 21 बार वारकर (उतार कर) उसे बाहर किसी स्थान पर जला दें। ऐसा करने से सभी तरह की अला-बला और संकट दूर होंगे। ऐसा परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर से 21 बार आर कर होम कर दें।
 
11. सावन के महीने में घर में रुद्राक्ष का लाना शुभ माना जाता है। शिव जी के मंत्रों का जाप कर रुद्राक्ष को सिद्ध कर धारण साथ करने से भी व्यक्ति को कष्टों से छुटकारा मिलता है।
 
12. आर्थिक समृद्धि के लिए श्रावण मास में चांदी के नंदी बनवा कर घर में लाकर विधिवत पूजन करके तिजोरी में स्थापित करें। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
 
13. सावन पूर्णिमा के दिन जो भी व्यक्ति नदी का जल भरकर लेकर आता है और उससे शिवलिंग का अभिषेक करता है, उसे शिव जी की आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
 
14. श्रावण पूर्णिमा पर श्रावणी उपाकर्म अवश्य करना चाहिए, इससे बहुत लाभ मिलता है।
 
15. कहा जाता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से भाई-बहन के रिश्‍ते में प्‍यार बढ़ जाता है।
 
16. यदि घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है या हमेशा कुछ अप्रिय घटनाएं होती हैं तो सावन माह में चांदी या तांबे का त्रिशूल स्थापित करें।
 
17. गृह कलह से बचने के लिए सावन में पूजास्थल पर तांबे के कलश में जल भरें और उस पर नारियल रखकर उसे पटिए पर स्थापित करके विधिवत पूजा करें।
 
18. दांपत्य जीवन में सुधार के लिए पति पत्नी साथ मिलकर शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें। दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
 
19. सावन माह में माता पार्वती जी को चावल की खीर अर्पित करने से सभी तरह की विपत्तियां दूर होती है।
 
20. श्रावण पूर्णिमा के दिन बहन को हर तरह से खुश रखने और उसे उसका मनपसंद उपहार देने से भाई के जीवन में भी गई खुशियां लौट आती हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Raksha bandhan 2023: रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे तक?


Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

Weekly Horoscope 20 to 26 July: साप्ताहिक अंक राशिफल: जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जुलाई, 2026)

18 July Birthday: आपको 18 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

अगला लेख