suvichar
Sat, 22 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Shravan 2017

श्रावण में किस धारा के अभिषेक का क्या मिलेगा शुभ फल

Shravan 2017
श्रावण मास में शिवाभिषेक का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव साधारण जल धारा से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन पुराणों में वर्णित है कि विविध प्रकार की धाराओं से अभिषेक करने से विविध प्रकार के फल मिलते हैं। अपनी मनोकामनाओं के अनुसार शिव जी का करें अभिषेक और पाएं शुभ फल...  
प्रेम बढ़ाता है दूध से शिवजी का अभिषेक : दूध से शिवजी का अभिषेक करने पर मानसिक व शारीरिक शांति मिलती है एवं परिवार में कलह दूर होकर आपसी प्रेम बढ़ेगा। 
 
संतानोत्पति के लिए घी से करें अभिषेक : शिवजी का घी से अभिषेक करने पर वंशवृद्धि होती है। जिन लोगों को संतान नहीं होती है, उन्हें घी से अभिषेक करने से लाभ मिलता है। 
 
मानसिक शांति के लिए जल अभिषेक : शुद्ध जल से शिवजी का अभिषेक करने पर परिवार व स्वयं को मानसिक शांति मिलती है। 
 
मनोकामनाओं की पूर्ति करता है इत्र-गंध द्रव्य से अभिषेक : इत्र अथवा सुगंधित द्रव्य से शिवजी का अभिषेक करने पर मनोकामनाओं की पूर्ति होती है एवं भौतिक वस्तुओं की भी पूर्ति होती है। 
 
रोगों का नाश करे शहद से अभिषेक : यदि किसी के परिवार में रोगों का अधिक प्रभाव रहता है तो उन लोगों को शिवजी का शहद से अभिषेक करने पर लाभ मिलता है। 
 
आर्थिक समृद्धि लाए गन्ने के रस से शिव अभिषेक : शिवजी का गन्ने के रस से अभिषेक करने पर आर्थिक समृद्धि व परिवार के सदस्यों की प्रगति होती है। 
 
सुख-समृद्धि के लिए गंगाजल से करें अभिषेक : गंगा जल से शिवजी का अभिषेक करने पर हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है और शिवजी की आपके परिवार पर विशेष अनुकंपा बनी रहती है। सरसों के तेल से शिवजी का अभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होता है। विरोधी चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

सावन सोमवार की पवित्र और पौराणिक कथा (देखें वीडियो) 
 
 
 


 

 



रोगों का नाश करे शहद से अभिषेक : यदि किसी के परिवार में रोगों का अधिक प्रभाव रहता है तो उन लोगों को शिव जी का शहद से अभिषेक करने पर लाभ मिलता है। 
 
आर्थिक समृद्धि लाए गन्ने के रस से शिव अभिषेक : शिव जी का गन्ने के रस से अभिषेक करने पर आर्थिक समृद्धि व परिवार के सदस्यों की प्रगति होती है। 
 
सुख-समृद्धि के लिए गंगाजल से करें अभिषेक : गंगा जल से शिव जी का अभिषेक करने पर हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है और शिव जी की परिवार पर अनुकंपा बनी रहती है। 
 
विरोधी परास्त करे सरसो के तेल का अभिषेक : सरसों के तेल से शिव जी का अभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होता है। विरोधी चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।


 
ये भी पढ़ें
श्रावण मास : अपनी राशि अनुसार कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न