sawan somwar

भादौ मास में 30 मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे 30 विशेष शिवलिंग

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (17:51 IST)
भगवान शंकर का अभिषेक करने से वे प्रसन्न रहते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अभिषेक जल से या दूध से किया जाता है। श्रावण मास में तो भोलेनाथ के अभिषेक से अभिष्ट फल की प्राप्ति होती ही है। भादौ मास में भी विभिन्न प्रकार के शिवलिंग का अभिषेक करने से अलग-अलग 30 मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 
 
विशेष सामग्रियों से बने शिवलिंग और उनके अभिषेक से मिलने वाले शुभ फल
 
1. पारद शिवलिंग : पारद शिवलिंग सर्वोत्तम होता है। घर और दुकान में रखकर पूजा करने से व्यापार बढ़ने के साथ ही सौभाग्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
 
2. स्वर्ण निर्मित शिवलिंग : सुख-समृद्धि के साथ ही स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
 
3. मिश्री से बने शिवलिंग : रोगों का नाश होता है। 
 
4. मोती से निर्मित शिवलिंग : स्त्री के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
 
5. हीरा निर्मित शिवलिंग : दीर्घायु प्राप्त होती है।
 
6. पुखराज के शिवलिंग : धन-धान्य मिलता है।
 
7 . नीलम के शिवलिंग : सम्मान की प्राप्ति होती है।
 
8. स्फटिक के शिवलिंग : मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
 
9. लहसुनिया का शिवलिंग : शत्रुओं पर विजय मिलती है।
 
10. चांदी से निर्मित शिवलिंग : धन-धान्य की प्राप्ति होती है और पितरों को मुक्ति मिलती है।
 
11. तांबे का शिवलिंग : लंबी आयु की प्राप्ति होती है।
 
12. पीतल का शिवलिंग : समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
 
13. कांसे का शिवलिंग : यश मिलता है।
 
14. लोहे का शिवलिंग : शत्रुओं का नाश होता है।
 
15. बांस का शिवलिंग : बांस के अंकुर को शिवलिंग के आकार में काटकर पूजा करने से वंश में वृद्धि होती है।
 
16.मिर्च, पीपल के चूर्ण, सोंठ और नमक से बना शिवलिंग : इनकी पूजा वशीकरण आदि के लिए की जाती है। 
17. फूलों से बना शिवलिंग : भूमि और भवन की प्राप्ति होती है।
 
18. फल के शिवलिंग : फल की शिवलिंग के समान पूजा करने से उत्पादन में वृद्धि होती है।
 
19. आटे से बना शिवलिंग : जौ, गेंहूं और चावल के आटे को समान भाग में मिलाकर बने शिवलिंग के पूजन से सुख-समृद्धि और संतान की प्राप्ति के साथ ही रोग से भी बचाव होता है। 
 
20. उड़द के आटे से बना शिवलिंग : सुंदर पत्नी मिलती है।
 
21. मक्खन से बना शिवलिंग : समस्त सुख की प्राप्ति होती है।
 
22. गुड़ का शिवलिंग : प्रेम और सौभाग्य में वृद्धि 
 
23. अन्न के शिवलिंग :  शिवलिंग पर अन्न चिपकाकर पूजा करने से उपज बढ़ती है और अन्न की प्राप्ति होती है।
 
24. भस्म से बना शिवलिंग : अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होती है।
 
25. दही से बना शिवलिंग : दही को निचोड़कर बनाए गए शिवलिंग के पूजन से सुख-संपत्ति और धन की प्राप्ति होती है।
 
26. आंवले का शिवलिंग : इस शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने से मोक्ष मिलता है। 
 
27. कपूर का शिवलिंग : आध्यात्मिक उन्नति होती है।
 
28. दुर्वा का शिवलिंग : अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
 
29. पीपल की लकड़ी से बना शिवलिंग : दरिद्रता से मुक्ति मिलती है।
 
30. मिट्टी का शिवलिंग : विषैले जंतुओं से बचाव होता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

Sawan Somwar 2026: श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व जानें

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें सभी राशियों का राशिफल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 24 से 30 अगस्त 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

अगला लेख