dharma sangrah

19 जनवरी 2019 से शनि उदय, शुभ कार्यों में आएगी गति... मेहनत करने वालों को मिलेगा शुभ फल

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (16:40 IST)
वर्ष 2019 शनि प्रधान माना जा रहा है यानी पूरे साल उनके प्रभाव दिखाई देंगे। 15 दिसंबर 2018 से अस्त शनि 19 जनवरी को उदय हो रहे हैं। 33 दिन बाद उदित हुए शनि 27 दिसंबर तक दिव्य स्वरूप में रहेंगे।
 
शनिदेव 30 अप्रैल से वक्री होंगे। इसलिए चार महीने उनके प्रभाव को महसूस करने लिए खास हैं। पूरे साल राजनीतिक, न्यायिक और संवैधानिक क्षेत्रों में शनि का प्रभाव दिखाई देगा। 
 
शनि 15 दिसंबर 2018 को अस्त हुए थे। 33 दिन बाद 19 जनवरी 2019 को सुबह 8.28 बजे उदय होंगे। शनि के उदय से ही शुभ कार्यों में गति आएगी। हालांकि धनु संक्रांति का मलमास 14 जनवरी को समाप्त होने के बाद से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। शनि अपने वलय की ऊर्जा से उदय या अस्त होते हैं। इस बार शनि के अस्त होने का समय 33 दिन रहा है। 
 
उदय के बाद वे 27 दिसंबर 2019 तक दिव्य अवस्था में रहने से एवं वर्ष भर अधिक प्रभावी रहने से शनि से संबंधित प्रभावों को आंका जा सकेगा। शनि कार्य की ऊर्जा बढ़ाते हैं, न्याय, परिश्रम को पसंद करते हैं और भाग्योदय करते हैं। वे सड़क, मशीनरी, विभागीय तंत्र आदि के कारक तत्व हैं।

उनके मार्गी और वक्री होने से मध्य वर्ष में प्रभाव अधिक रहेगा। वर्तमान में शनि धनु राशि पर गोचरस्थ है तथा 30 अप्रैल तक मार्गी रहेंगे व इसके बाद वक्री होंगे। उदय काल से शनि राहु का षड़ाष्टक योग बन रहा है। यह राजनीतिक दृष्टिकोण से परिवर्तन और उठापटक वाला माना जाता है।

19 जनवरी से 19 फरवरी तक परिवर्तन के प्रबल योग रहेंगे। मार्च में स्थितियां बदलेंगी। शनि का प्रभाव कारखानों के लिए लाभकारी रहेगा। परिश्रम करने वालों को लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शनि न्याय के लिए जाने जाते हैं। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर: जानिए मेष से मीन तक 12 राशियों पर क्या होगा असर

श्रावण मास विशेष: शिवलिंग पर कितने प्रकार के अभिषेक किए जाते हैं? जानिए हर अभिषेक का महत्व

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग-6 धनिया)

कर्क राशि में बना त्रिग्रही योग, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, नौकरी और व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख