sawan somwar

शनि अमावस्या और सूर्यग्रहण : शनिदेव और सूर्यदेव को प्रसन्न करेंगे 10-10 उपाय

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (14:06 IST)
30 अप्रैल 2022 शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण है। इसी दिन शनिवार को अमावस्या होने के कारण शनि अमावस्या भी है। मान्यता है कि जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो इसका असर संपूर्ण धरती पर पड़ता है। हालांकि वर्ष के पहले सूर्य ग्रहण को आंशिक ग्रहण कहा जा रहा है। आओ जानते हैं कि किस तरह इस दिन सूर्य और शनिदेव के उपाय करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
 
 
सूर्यदेव के उपय : 
 
1. इस दिन सूर्य के संबंधित दान करें। जैसे गेहूं, तांबे और गुड़ का दान करें।
 
2. इस दिन ग्रहण के पश्‍चात आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
 
3. कुंडली में सूर्य ग्रहण है तो 6 नारियल अपने उपर से वार कर जल में प्रवाहित करें।
 
4. लाल गाय को चारा खिलाएं।
 
5. बंदर को भोजन कराएं।
 
6. सूर्य देव की आराधना करें। 
 
7. ॐ सूर्याय नम: का जाप करें।
 
8. सूर्य को अर्घ्‍य दें।
 
9. सीधा दान करें।
 
10. श्री हरि विष्णु की पूजा करें।
 
शनिदेव के उपाय :
 
1. शनि मंदिर में यदि बाहर कोई गरीब, अपंग या भीखारी हो तो उसे दान जरूर दें।
 
2. एकाक्षरी मंत्र : मंत्र - ऊँ शं शनैश्चाराय नमः। सामान्य पूजा के दौरान इसी मंत्र को जपना चाहिए।
 
3. हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें गुड़ और चने का प्रसाद अर्पित करें।
 
4. शनि मंदिर में जाकर उन्हें तेल अर्पित करें और छाया दान करें। छाया दान करने का तेल अलग होना चाहिए।
 
5. शनिवार को पीपल के पेड़ में शाम को जल चढ़ाएं और तिल के तेल का दीपक जलाएं।
 
6. अपने घर की वायव्य दिशा को साफ सुथरा रखें। 
 
7. किसी जरूरत मंद को जूते चप्पल दान करें।
 
8. सफाईकर्मियों को कुछ सिक्के दान करें। 
 
9. कौवे और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 
10. अंधे लोगों को भोजन कराएं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

18 August Birthday: आपको 18 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख