ramcharitmanas

शनि पूजा में रखें यह सावधानी, वरना होंगे नाराज शनिदेव

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (14:33 IST)
25 मई 2017 गुरुवार को शनि जयंती है। प्रति वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शनि की सही तरीके से पूजा करने से उनके प्रकोप से बचा जा सकता है। किसी की कुंडली में शनि की दशा खराब चल रही है तो भी इस दिन उनकी आराधना करने से उनके प्रभाव को कम किया जा सकता है। अमावस्या 25 मई को सुबह 5: 07 मिनट से शुरू होकर रात 01:14 मिनट तक रहेगी। 
 
जानें शनि पूजा का सही तरीका
 
वैसे तो शनिदेव की पूजा बाकी देवी देवताओं की ही तरह होती है, लेकिन इनकी पूजा में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इनकी नाराजगी या दशा से देवता भी नहीं बच सके हैं। 
 
सुबह स्नान करके एक लकड़ी की चौकी पर ‌काला वस्‍त्र बिछाकर शनिदेव की प्रतिमा या सुपारी रखें।
 
उसके दोनों तरफ घी और तेल का दीपक जलाकर धूप जलाएं। 
 
शनिदेव की प्रतिमा को भी पंचामृत से स्नान करवाएं। 
 
इसके बाद अबीर, काजल, कुमकुम आदि लगाकर नीले रंग के फूल अर्पित करें। 
 
प्रसाद में इमरती या फिर तेल में तली वस्तुओं को चढ़ाएं। 
 
इसके बाद फल अर्पित करके एक बार शनि मंत्र का जाप करें और फिर शनि चालीसा का पाठ करके आरती करनी चाहिए। 
 
शनि जयंती पर विशेष रूप से सूर्य पूजन ना करें, नियमित पूजन करने वाले सूर्य को अर्घ्य दे सकते हैं। 

ALSO READ: 25 मई, शनि जयंती पर बन रहे हैं यह विलक्षण महासंयोग

ALSO READ: शनिदेव के यह 5 मंत्र, करेंगे हर कष्टों का अंत
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख