suvichar

12 में से 5 राशियों के लिए है शनि जयंती बहुत शुभ, कहीं आपकी राशि तो उनमें शामिल नहीं

Updated: गुरुवार, 30 मई 2019 (16:39 IST)
3 जून 2019 को शनि जयंती है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी सोमवार को है। इस साल शनि जयंती पर शनि के साथ केतु धनु राशि में स्थित है। यह एक अत्यंत दुर्लभ संयोग है, जब शनि और केतु की युति के साथ शनि जयंती मनाई जाएगी। 
 
इससे पहले ये योग 149 साल पहले 30 मई 1870 को यह सुयोग या कहें कि संयोग बना था। शनि जयंती पर शनिदेव वक्री रहते हैं। इस साल पांच राशियों के लिए शुभ समय रहेगा। 
 
 जानिए सभी 12 राशियों के लिए शनि जयंती का ये योग कैसा रहने वाला है...
 
 
मेष राशि : सावधान रहें 
आपके लिए शनि अभी पक्ष का नहीं है। इस समय निवेश से बचें। विवाद न करें। कोई भी जोखिम न लें। आने वाले समय में सुधार होगा। संभलकर रहें। क्या करें - इस दिन निर्धन को तेल एवं नमक का दान करें। 
 
* वृषभ राशि : परेशानियां कम रहेंगी
इस समय शनि के ढय्या का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा। शनि वक्री है। परेशानियां कम रहेंगी, आय भी अच्छी बनी रहेगी। क्या करें - गुड़ एवं चने का दान निर्धन को करें। 
 
मिथुन राशि : लापरवाही से बचें
शनि की दृष्टि इस राशि पर है, लेकिन वक्री होने की वजह से इसका बुरा असर नहीं होगा। समय सामान्य रहेगा। लापरवाही से बचें। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। क्या करें- निर्धन को पुराने वस्त्र और अन्न का दान करें।
 
* कर्क राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार 
ये समय आपके लिए सामान्य रहेगा। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। विवादों में विजय मिलेगी। क्या करें - गाय को हरा चारा एवं कुत्ते को रोटी दें। 
 
सिंह राशि : विवादों में न पड़ें
शनि के वक्री होने से कार्यों में देरी होगी। आय अस्थिर रहेगी। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। विवादों में न पड़ें। क्या करें - पक्षियों को दाना खिलाएं। बुजुर्गों की सेवा करें।
 
कन्या राशि: जोखिम से बचें
अभी शनि का ढय्या इस राशि पर चल रहा है। आवश्यक कार्य करने में देरी न करें। जोखिम से बचें। अभी नया काम शुरू न करें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। क्या करें - सत्तु का या चावल का दान करें। 
 
तुला राशि : सावधानी जरूरी है
आप विवादों से दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश और नए काम करने से बचें। शनि वक्री है, इस वजह से सावधानी जरूरी है। व्यापारियों के संभलकर रहने का समय है। क्या करें - निर्धन को भोजन और फल का दान करें। 
 
वृश्चिक राशि : ज्यादा सावधान रहने की जरूरत 
आपको अभी ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसा कोई काम न करें, जिसमें परेशानी बढ़ने की संभावनाएं हों। क्या करें - निर्धन को अन्न और पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।
 
* धनु राशि : नए कार्यों की शुरुआत  
सभी का सहयोग प्राप्त होगा, आय भी अच्छी रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत होगी। शनि वक्री होने से लाभ की स्थिति बनेगी। क्या करें - असहाय बुजुर्ग की मदद करें और अन्न का दान करें। 
 
मकर राशि : मुश्किलों का हल निकाल पाएंगे
शनि की साढ़ेसाती रहेगी। शनि राशि स्वामी होने से आपके लिए ये समय प्रतिकूल नहीं होगा। समझदारी से मुश्किलों का हल निकाल पाएंगे। किसी से विवाद न करें। क्या करें - पशुओं को जल और चारा दान करें। 
 
* कुंभ राशि : नौकरी में तरक्की
आपके लिए समय शुभ है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। समस्याओं का निदान होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। यात्राएं सुखद रहेंगी। विवादों में विजय मिलेगी। क्या करें - मिष्ठान्न का दान करें। 
 
* मीन राशि : कार्य में सफलता
आपकी राशि इस समय प्रबल है। कार्य में सफलता मिलेगी, आय बढ़ेगी। कारोबार उत्तम रहेगा, अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, नए काम मिलेंगे। क्या करें - निर्धनों को फल और रस का दान करें।
 
* : शनि जयंती जिन राशियों के लिए शुभ है।   

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

11 सितंबर से बनेगा शनि-चंद्रमा का विषयोग: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

09 September Birthday: आपको 09 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 सितंबर, 2026)

अगला लेख