dharma sangrah

सपने में ताश खेलते हुए दिखते हैं तो हो सकता है ये बड़ा बदलाव

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (11:52 IST)
Playing cards in dream
 
सपनों की दुनिया अनूठी होती है और हम प्रतिदिन कुछ न कुछ स्वप्न (dream) तो अवश्य ही देखते हैं। वर्तमान में जो भी कार्य कर हम रहे हैं, कहने का मतलब यह है कि अगर हम अच्छे कार्य करते हैं तो अच्छे सपने आते है और बुरे काम करते हैं तो बुरे स्वप्न फल आते है।

यह स्वप्न ही एक माध्यम हैं जो हमें आने वाले भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। यहां जानिए यदि सपने में आप ताश खेलते हुए देख रहे हैं तो आपके जीवन में क्या बड़ा बदलाव होगा- जानिए यहां कुछ स्वप्न फल के बारे में...
 
यदि आप सपने में ताश खेलते हुए देखते हैं तो उनका फल इस प्रकार होगा-Seeing card in a dream 
 
- सपने में खुद का ताश खेलना- यह स्वप्न प्रेम में सफलता मिलने के संकेत है। 
 
- अपने हाथ से ताश की गड्डी फेंटना- यह सपना व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होने का सूचक है। 
 
- सपने में ताश के पत्ते का बादशाह हाथ में देखना- यह सपना आगामी समय में कोई नया व्यापार शुरू होने का संकेत हैं। सपने में हाथ में राजा (बादशाह) का पत्ता देखना जीवन में अधिक संघर्ष के बाद सफलता मिलने तथा आर्थिक निवेश और सकारात्मक सोच बढ़ने का संकेत है। 
 
- सपने में ताश देखना- मित्र अथवा पड़ोसी से लड़ाई होने का संकेत है।
 
- सपने में खुद को जुआ खेलते या ताश खेलते देखने का अर्थ- बहुत लालची होने तथा जीवन में असंतुष्टि, नुकसान, परेशानी, अधिक खर्च तथा गलत लोगों की संगत में फंसे होने को दर्शाता है।
 
- इसके अलावा सपने में ताश की गड्डी देखना- धन प्राप्त होने को दर्शाता है।
 
- ताश बांटना का मतलब- कार्य या व्यापार में साझेदारों से लाभ मिलने की पूर्व सूचना है।
 
- सपने में अपने हाथ में ताश का इक्का देखना- यानी कार्यक्षेत्र अधिकार प्राप्त होने वाला है।

 
- ताश की दुक्की देखना- यदि आप सपने में ताश की दुक्की देखते हैं तो यह अधिक चिंता तथा जीवन में समस्या बढ़ने का सूचक है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Playing cards in dream


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख