biodatamaker
✕

बिच्छू से जुड़ीं अजीब मान्यताएं आपको नहीं पता होंगी

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (17:22 IST)
शगुन शास्त्र में कई तरह के शगुन और अपशगुन के बारे में बताया जाता है। हालांकि इन बातों में कितनी सचाई होती है यह कोई नहीं जानता। विश्वास करने वाले विश्वास करते हैं और जो नहीं करते वे इसे अंधविश्वास मानते हैं। आओ जानते हैं ऐसी ही एक मान्यता बिच्छू के संबंध में।
 
बिच्छू से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित है। बिच्छू की भी कई तरह की प्रजातियां होती है। बिच्छू के काटने पर बहुत दर्द होता है। कुछ बिच्छू ऐसे होते हैं जिनके काटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है।
 
* कहते हैं कि सपने में बिच्छू दिखाई दें तो समझो आप पर कोई संकट आने वाला है।
 
* जिस घर में बिच्छू कतार बनाकर बाहर जाते हुए दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि वहां से लक्ष्मी जाने वाली है।
 
* पीला बिच्छू माया का प्रतीक है। ऐसा बिच्छू घर में निकले तो घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
 
बिच्छू का डंक :
 
बिच्छू एक जहरीला प्राणी है। यदि यह काट खाए तो पहले तो तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए। यदि आप कहीं दूर गांव में है और डॉक्टर की पहुंच से दूर हैं तो प्राथमिक तौर पर निम्नलिखित घरेलू उपाचार के बाद डॉक्टर के पास जा सकते हैं।
 
कहते हैं कि माचिस की छह सात तीलियों का मसाला ले और इसे पानी में गिला करके इस पेस्ट को बिच्छू के डंक वाली जगह पर लगा दें। इससे बिच्छू का जहर उतर जाएगा।
 
रतालु या प्याज के रस में नौसादर मिलाकर बिच्छू के डंक पर लगाने से भी विष उतर जाता है। यह भी कहते हैं कि बारीक पिसा सेंधा नमक और प्याज को मिलाकर डंक वाले स्थान पर लगाने से जहर भी जरह का असर कम हो जाता है।...एक साफ पत्थर पर फिटकरी को अच्छी तरह से घिस लें फिर डंक वाले स्थान पर फिटकरी के लेप को लगाएं और आग से थोड़ा सेकें। 
 
पुदीने का रस पीने अथवा उसके पत्ते खाने से बिच्छू के काटने से होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।

(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण वेबदुनिया के नहीं हैं और वेबदुनिया इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है)

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख