dharma sangrah
✕

सपने में ट्रेन, बस या विमान का आना किस बात का है संकेत

Updated: शनिवार, 23 जुलाई 2022 (16:34 IST)
सपनों का संबंध हमारे मनोविज्ञान से होता है। जरूरी नहीं कि इनका कोई गंभीर अर्थ हो। हम यदि ट्रेवल ज्यादा करते हैं तो ऐसे सपने आते रहते हैं। नहीं करते हैं और फिर भी सपने में ट्रेन, बस या विमान दिखाई दे तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह भविष्य के कुछ संकेत देते हैं। आओ जानते हैं कि इनका क्या अर्थ है।
 
 
1. सपने में ट्रेन या रेल देखना : सपने में आपकी ट्रेन छूट गई है तो यह किसी कार्य कि असफलता कि ओर इंगित करता है और यदि आप ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर खड़ा हुआ देख रहे हैं तो यह भविष्य में होने वाले कष्ट की ओर संकेत करता है। हालांकि चलती ट्रेन देखने का अर्थ है प्रगति होगी और भविष्‍य में धनलाभ होगा।
 
2. सपने में बस देखना : सपने में बस देखने का अर्थ है कि आने वाले दिनों में आप अपने परिवार के साथ यात्रा पर जाने वाले हैं। बस का एक्सीडेंट देखना आने वाले समय कष्‍ट मिलने वाला है। बस में सफर करने का सपना शुभ होता है। इसका मतलब यह है कि आपको खुशी का समाचार मिलेगा। सपने में बस के कंडक्टर को देखा, ड्राइवर को देखा या खुद बस चलाना शुभ माना गया है।
 
3. सपने में विमान देखना : सपने में विमान देखने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी प्रगति होने वाली है। यह सौभाग्य का सूचक भी है। आपकी किस्मत चमकने वाली है। आपका भाग्योदय होने वाला है। कार्य में आ रही सभी रुकावटें दूर होने वाली है और आपकी सभी इच्छांए पूरी होने वाली है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

अगला लेख