Daily Horoscope
✕

सफला एकादशी 2021 : जानिए Saphala Ekadashi का महत्व, पूजन विधि एवं शुभ मुहूर्त

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (13:50 IST)
Ekadashi 2021
 
पौष मास की कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी अपने नाम की तरह ही हर कार्य को सफल बनाने वाली मानी गई है। इस एकादशी का महत्व एवं इस दिन कौन से देवता का किया जाता है पूजन और उसकी क्या विधि है जानिए यहां- 
 
किसका करें पूजन- इस एकादशी का नाम सफला एकादशी है। इस एकादशी के देवता श्री नारायण हैं। हर भक्त को विधिपूर्वक इस व्रत को करना चाहिए। जिस प्रकार नागों में शेषनाग, पक्षियों में गरूड़, सब ग्रहों में चंद्रमा, यज्ञों में अश्वमेध और देवताओं में भगवान विष्णु श्रेष्ठ हैं, उसी तरह सब व्रतों में एकादशी का व्रत श्रेष्ठ है। जो मनुष्य सदैव एकादशी का व्रत करते हैं, वे श्रीहरि को परम प्रिय हैं। इस व्रत की विधि इस प्रकार है- 
 
विधि-

1. हिन्दू पंचांग के अनुसार, एकादशी व्रत के लिए दशमी के दिन सिर्फ दिन के वक्त सात्विक आहार करना चाहिए।
 
2. संध्याकाल में दातुन करके पवित्र होना चाहिए।
 
3. रात्रि के समय भोजन नहीं करना चाहिए।
 
4. भगवान के स्वरूप का स्मरण करते हुए सोना चाहिए।
 
5. एकादशी के दिन सुबह स्नान करके संकल्प करना चाहिए और व्रत रखना चाहिए।
 
6. श्री विष्णु पूजन के लिए ऋतु के अनुकूल फल, नारियल, नींबू, नैवेद्य आदि 16 वस्तुओं का संग्रह करें। इस सामग्री से श्री विष्णु की पूजा करें। 
 
7. दिन में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
 
7. पूजा में धूप, दीप एवं नाना प्रकार की सामग्रियों से विष्णु को प्रसन्न करना चाहिए।
 
8. कलुषित विचार को त्याग कर सात्विक भाव धारण करना चाहिए।
 
9. रात्रि के समय श्रीहरि के नाम से दीपदान करना चाहिए और आरती एवं भजन गाते हुए जागरण करें।
 
10. इस एकादशी को अत्यंत भक्ति और श्रद्धापूर्वक करना चाहिए। इस एकादशी के व्रत के समान यज्ञ, तीर्थ, दान, तप तथा और कोई दूसरा व्रत नहीं है। 5,000 वर्ष तप करने से जो फल मिलता है, उससे भी अधिक सफला एकादशी का व्रत करने से मिलता है।

पूजन के शुभ मुहूर्त- 
 
सफला एकादशी की तिथि- शनिवार, 9 जनवरी 2021 है। एकादशी तिथि प्रारंभ 08 जनवरी, 2021 को रात्रि 9:40 मिनट से शुरू हो रहा है तथा 09 जनवरी, 2021 को शाम 7:17 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी।

ALSO READ: जाने-अनजाने में हुए पापों को दूर करके मोक्ष देती है सफला एकादशी, पढ़ें पौराणिक व्रत कथा

ALSO READ: Saphala Ekadashi 2021 : सफला एकादशी का व्रत रखने के 5 फायदे, जानिए पारण का समय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्‍टूबर, 2026)

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अगला लेख