dharma sangrah
✕

2023 में रहें सावधान, क्या कहती हैं नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और अच्युतानंद की भविष्यवाणियां

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (10:52 IST)
Prediction of 2023 : प्रत्येक वर्ष आले वाले वर्ष की भविष्यवाणियां वायरल होती हैं। इस बार भी नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और संत अच्युतानंद जी की वर्ष 2023 को लेकर भविष्यवाणियां प्रचारित की जा रही है। हालांकि इन भविष्यवाणियों में कितनी सचाई रहती है यह तो बताना कठिन है लेकिन लोगों में इसको लेकर जिज्ञासा जरूर रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि अगला वर्ष कैसा रहेगा, तो आओ जानते हैं वर्ष 2023 में क्या कुछ घटने वाला है।
 
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी | nostradamus predictions 2023: दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होगा। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है, 'सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग.' कई लोग नॉस्‍त्रेदमस की इस बात को विश्वयुद्ध से जोड़कर देख रहे हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते अब आशंका की जा रही है कि ताइवान और चीन में भी संघर्ष बढ़ेगा तो तीसरा विश्‍व युद्ध होना तय हो जाएगा। नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी में लिखा की मंगल कर रोशनी गिर रही है। इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालने वालों का दावा है कि इंसानों के मंगल ग्रह पर जाने की बात हो सकती है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में साल 2023 में किसी शाही भवन पर आसमानी आग गिरने की बात कही है।
 
 
महान बाढ़ के बाद आएगा एक ऐसा साल जब दो मुखिया चुने जाएंगे। इनमें से पहला सत्ता छोड़ देगा वह कलंक से बचने को ऐसा करेगा। परंतु दूसरे के सामने और कोई चारा नहीं होगा। पहले मुखिया को बनाने वाला घर भंग हो जाएगा। (ix-4)....। उल्लेखनीय है कि इस समय विश्व बाढ़ से झूझ रहा है।
 
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी | baba vanga future predictions 2023 : बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के जानकारों के अनुसार साल 2023 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी और पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा। इस घटना के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाबा वेंगा ने वर्ष 2022 में भारत में भुखमरी की भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने कहा था कि 2022 में दुनियाभर में तापमान में गिरावट होन के कारण टिड्डियों का प्रकोप बढ़ जाएगा। टिड्डियों के हमले से भारत में फसलों को भारी नुकसान होगा और अकाल जैसी की स्थिति पैदा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बाबा वेंगा ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के अलावा कुछ एशियाई देशों में भयंकर बाढ़ को लेकर आशंका जताई थी, जो सच साबित हुई है। भारत और पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को सभी ने देखा है। पुर्तगाल सहित यूरोप के कई देश जल संकट का सामना कर रहे हैं।
संत अच्युतानंद की भविष्यवाणी | sant achyutananda das predictions 2023: करीब 500 वर्ष पूर्व हुए ओड़िसा के संत अच्युतानंद जी ने अपनी भविष्य मालिका की पुस्तक में लिखा है कि धरती की धुरी बदल जाएगी। भयानक बाढ़ के बाद भुखमरी और भूकंप का दौर चलेगा। शनि के पुन: कुंभ में आने से युद्ध के हालात बनेंगे। संत अच्युतानंद ने 2019 से 2028 के बीच युग परिवर्तन की स्थिति बन रही है। 17 जनवरी 2023 को शनि पुन: कुंभ में आएंगे तब कई देशों में आपसी तनाव के चलते युद्ध की शुरुआत होगी। 2023 में भुखमरी फैलेगी। 
 
महंत करसनदास बापू | mahant karsandas prediction 2023 in hindi:राजकोट के जमकंदोराना में परब धाम के महंत करसनदास बापू ने 2019 में महामारी फैलने की भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई और अब उन्होंने 2023 में भारत में भुखमरी खैलने की भविष्यवाणी की है। हाल ही में अब उन्होंने 2023-24 में 'भुखमरी' की भविष्यवाणी की है। हालांकि उन्होंने इससे बचने के उपाय भी बताएं हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए अधिक मात्रा में ज्वार और बाजार बोना चाहिए। वह कहते हैं कि यदि आपके पास बाजरा है तो आप पानी के साथ तो आप पानी के साथ जिंदा रह सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 07 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख