sawan somwar

रविवार का उपवास रखने से क्या होगा?

Updated: शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (14:41 IST)
Sunday upvas fast : अधिकतर लोग सोमवार, गुरुवार या शुक्रवार के दिन उपवास रखते हैं। बहुत कम लोग ही रविवार के दिन उपवास रखते हैं। रविवार को उपवास रखने का अपना अलग ही महत्व है। यदि आप रविवार के दिन व्रत रखते हैं तो क्या होगा इसका फायदा, क्या होगा इस दिन निराहार रहने का? आओ जानते हैं कि संडे को उपवास रखने से क्या कुछ चमत्कार हो सकता है।
 
रविवार का महत्व : रविवार भगवान विष्णु और सूर्यदेव का दिन होता है। इस दिन को सबसे शुभ माना जाता है। रविवार की प्रकृति ध्रुव है। रविवार को सूर्य अपनी सबसे अधिक ऊर्जा लिए होता है। जैसे पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण प्रकाशवान होता है उसी तरह रविवार के दिन सूर्य प्रकाश का अधिक होता है। सूर्य के प्रकाश में ही हर तरह के रोग को मिटाने की क्षमता होती है। प्रतिदिन प्रात:काल सूर्य के समक्ष कुछ देर खड़े रहने से सभी तरह के पौषक तत्व और विटामिन की पूर्ति होने की संभावन बढ़ जाती है। जिस तरह सावन में सोमवार का महत्व है, ठीक उसी प्रकार भादों में रविवार का महत्व है।
 
रविवार का उपवास रखने से क्या होगा | ravivar ka upvas rakhne se kya hota hai:
 
- अच्छा स्वास्थ्य व तेजस्विता पाने के लिए रविवार के दिन उपवास रखा जाता है।
 
- धन, यश, सेहत और तेजस्विता पाने के लिए 30 रविवार तक व्रत रखें।
- रविवार को एक समय व्रत रखकर उत्तम भोजन या पकवान बनाकर खाना चाहिए जिससे शरीर को भरपुर ऊर्जा मिलती है। लेकिन उपर से नमक नहीं खाना चाहिए।
 
- इस दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाते हैं जिससे सूर्य के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।
 
- रविवार को व्रत रखकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे रोग मिटते हैं और आंखों की ज्योति बढ़ती है।
 
- रविवार का उपवास बल, पराक्रम, यश, उत्साह एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है और धन प्राप्ति के रास्ते भी खोलता है।
 
- जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और शत्रुओं से सुरक्षा के लिए रविवार का व्रत सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।
 
- रविवार का व्रत रखने से मान-सम्मान और धन-यश बढ़ता है।
 
- रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख