Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अपनी राशि से जानिए वह कौन सी वजह है जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही है

हमारी राशि के अनुसार कुछ स्वभावगत विशेषताएं होती हैं। कई बार राशि के अनुसार ही हमारे स्वभाव में कुछ कमियां भी होती हैं। यह कमियां तरक्की की राह में बाधक होती हैं। आइए जानें आपकी कमी क्या है? 
 
मेष राशि
मेष राशि के लोगों बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, जिससे लोगों के साथ इनके संबंध बिगड़ जाते हैं। परिणामस्वरूप, सफलता की राह कठिन हो जाती है। 
 
वृष राशि
वृष राशि के लोगों का अड़ियल स्वभाव होता है। इनके मनमाने स्वभाव के कारण दूसरे बड़ी जल्दी खफा हो जाते हैं। इनकी यही दुर्बलता इन्हें आगे बढ़ने नहीं देती।  
 
मिथुन राशि
इस राशि के लोग दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। अपने विवेक से काम नहीं लेने पर अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है और प्रगति अवरुद्ध रहती है।  
 
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग काफी भावुक हुआ करते हैं। प्रैक्टिकल नहीं होने से प्रगति में अवरोध आता है।  
 
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ते। बेइंतहा खर्च करते हैं और शॉर्टकट अपनाने से भी नहीं चूकते। इससे भविष्य में पछताना पड़ सकता है।  
 
कन्या राशि 
स्वभाव से घमंडी होने के कारण, दूसरों को अपने आगे कुछ समझते ही नहीं है। इनकी यही हरकतें इनकी प्रगति की राह में रोड़ा बनती है। 
 
तुला राशि
तुला राशि के जातक जरूरत से ज्यादा दूसरों की मदद करने के बारे में सोचते हैं, इनकी इसी कमी का फायदा उठाकर लोग इनसे आगे निकल जाते हैं।
 
वृश्चिक राशि
बात-बात पर ज्वालामुखी की तरह गुस्से से फूट पड़ना वृश्चिक राशि के जातकों की सबसे बड़ी कमी होती है। गुस्सा मति को मार देता है। उन्नति की राह में पहाड़ जैसी बाधा बना देता है। 
 
धनु राशि
धनु राशि काफी बातूनी होते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जहां करनी-धरनी कुछ भी नहीं रहती। इनका यह बड़बोलापन ही तरक्की के आड़े आ जाता है।   
 
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को यह गलतफहमी होती है कि उनमें कोई कमी नहीं है। इससे वे नई चीजों को सीखने की कोशिश नहीं करते। और उनकी यही कमी इन्हें आगे बढ़ने से रोकती है। 
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक अपनी बात को लेकर अड़े रहते हैं और झुकने के लिए तैयार नहीं होते। इनकी यही आदत इनके विकास में जहर घोलने का काम करती है। 
 
मीन राशि
मीन राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कमी रहती है। हौसले की कमी इन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने से रोकती है।   

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

अगला लेख