sundarkand
✕

रक्षाबंधन के दिन किस तरह बांधनी चाहिए अपने भाई को राखी, जानिए ये पारंपरिक बातें

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (13:25 IST)
राखी बांधते समय अगर रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो विशेष फलदायी होगा यह पर्व। इसीलिए अपने प्यारे भैया की कलाई पर राखी बांधने से पूर्व जान लें ये खास 11 बातें : 
 
* रक्षाबंधन के दिन प्रातः उठकर स्नान करके उज्ज्वल तथा शुद्ध वस्त्र धारण करें।
 
* घर को साफ करें और चावल के आटे का चौक पूरकर मिट्टी के छोटे से घड़े की स्थापना करें।
 
* चावल, कच्चे सूत का कपड़ा, सरसों, रोली को एकसाथ मिलाएं। फिर पूजा की थाली तैयार कर दीप जलाएं।  उसमें मिठाई रखें। 
 
* इसके बाद भाई को पीढ़े पर बिठाएं (आम की लकड़ी का बना पीढ़ा सर्वश्रेष्ठ माना जाता है)। 
 
* भाई को पूर्वाभिमुख, पूर्व दिशा की ओर बिठाएं। 
 
* भाई को तिलक लगाते समय बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
 
* इसके बाद भाई के माथे पर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधें।
 
* शास्त्रों के अनुसार, रक्षा सूत्र बांधते समय निम्न मंत्र का जाप करने से अधिक फल मिलता है।
 
मंत्र- 'येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः'
 
* राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें फिर भाई को मिठाई खिलाएं। 
 
* बहन यदि बड़ी हों तो छोटे भाई को आशीर्वाद दें और यदि छोटी हों तो बड़े भाई को प्रणाम कर आशीर्वाद  ग्रहण करें।
 
राखी बांधने का सही तरीका : आजकल लोग सोफे व कुर्सी पर बैठकर राखी बंधवा लेते हैं। यह उचित नहीं है,  राखी बंधवाते समय पीढ़े पर ही बैठें। 
 
इससे शुद्धिकरण होता है और अच्छा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं व्यक्ति चुंबकीय रेखाओं से मुक्त हो जाता  है। पीढ़े पर सिर्फ भाई को नहीं, बल्कि बहन को भी बैठना चाहिए। यही रक्षा सूत्र बांधने की सर्वोत्तम विधि है।

ALSO READ: रक्षाबंधन पर इस प्रकार बांधेंगे राखी, तो शुभता में होगी कई गुना वृद्धि...
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख