biodatamaker

राहु-केतु ने किया राशि परिवर्तन, क्या होगा हम पर असर...

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (17:09 IST)
* राहु-केतु ने बदली अपनी राशि, देश-दुनिया पर ऐसा रहेगा असर...
 
18 अगस्त 2017 से राहु-केतु ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इन दोनों ग्रहों ने 12 राशियों का 18 साल में एक चक्र पूरा करने के बाद फिर से नई राशियों में प्रवेश किया। मौजूदा समय में राहु का सिंह राशि में प्रवास था, अब राहु ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है..।  इसके साथ ही केतु ने कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। ग्रहों का यह फेरबदल 17-18 अगस्त की रात्रि 2:40 बजे के लगभग हुआ। । 
 
राहु कर्क में और केतु मकर राशि में 7 मार्च 2019 तक रहेंगे। कर्क राहु के शत्रु चंद्रमा की राशि है। मकर केतु के मित्र शनि की राशि है। राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। ये लगभग 18 महीने में राशि में बदलते हैं। ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं यानी उल्टे चलते हैं।
 
राहु-केतु का राशि परिवर्तन वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन वालों के लिए शुभ रहेगा। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
 
ALSO READ: 18 अगस्त से राहु-केतु का राशि परिवर्तन, किन राशियों के जीवन में आएगा तूफान
 
 देश-दुनिया पर क्या होगा असर - 
 
राहु और केतु को पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव माना जाता है। इनके राशि बदलने के बाद होने वाले अशुभ असर से प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। इन ग्रहों का असर देश, प्रदेश और राज्य की सीमाओं पर भी होता है। जिससे इन स्थानों पर असर पड़ेगा।

राहु के शत्रु ग्रह की राशि में होने से देश की सीमाओं पर तनाव बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा है। देश और दुनिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में महत्वपूर्ण बदलाव भी हो सकते हैं।

इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से धोखा, झूठ, चोरी, षड़यंत्र, अनैतिक काम बढ़ने की संभावनाएं हैं। राहु जनसंचार, इंटरनेट और कम्प्यूटर का कारक होने से इनसे जुड़े बड़े बदलाव देश में हो सकते हैं।

ALSO READ: कर्क का राहु, मकर का केतु, कैसा होगा देश पर असर
 
लेखक के बारे में
पं. सोमेश्वर जोशी
ज्योतिर्विद.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख