ramcharitmanas
✕

सच हुई भविष्यवाणी : पुलवामा आतंकी हमले का कब और कैसे लेंगे हम बदला

Updated: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (13:51 IST)
पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला भारत मार्च के पहले सप्ताह में ले सकता है। इस संभावना का मुख्य कारण राहु का गोचरवश राशि परिवर्तन है। गौरतलब है कि ज्योतिष अनुसार कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन समूचे विश्व पर अपना व्यापक प्रभाव डालता है। राहु का राशि परिवर्तन उन्हीं में से एक है। 
 
जब भी शनि, राहु अपनी राशि परिवर्तित करते हैं तो विश्व में इसके प्रभाव दृष्टिगोचर होते हैं। आने वाली 6 मार्च को राहु अपनी राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। राहु सदैव वक्री रहते हैं। भारत की राशि अनुसार राहु का यह राशि परिवर्तन रिपुभाव अर्थात् शत्रु स्थान में होने जा रहा है। 
 
इस राशि परिवर्तन से भारत आगामी डेढ़ वर्ष तक शत्रुपीड़ा से प्रभावित रहेगा। भारत-पाक संबंधों में कटुता आएगी। आतंकवादी गतिविधियों में तेज़ आएगी। 
 
शत्रुभाव में राहु का गोचर यद्यपि शत्रुबाधा देता है किन्तु उन बाधाओं से सफलतापूर्वक मुक्ति का भी स्पष्ट संकेत देता है। इसके चलते भारत फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला ले सकता है। 
 
भारत की कार्रवाई से शत्रुओं को भारी हानि होने के संकेत हैं। राहु के राशि परिवर्तन से आने वाले डेढ़ वर्ष भारत के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है। सत्ता में उलटफ़ेर होने की भी संभावनाएं हैं। भारत-पाक संबंधों के लिए राहु का राशि परिवर्तन एक अहम मोड़ साबित होगा। राहु की गोचरवश स्थिति से भारत अपने शत्रुओं पर प्रभावी कार्रवाई करने में सफल रहेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख