Daily Horoscope
✕

सितंबर माह 2023 के ग्रह गोचर, जानें कौन सा ग्रह बदलेगा अपनी राशि

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (16:42 IST)
September mah ke grah parivartan 2023: प्रत्येक माह में ग्रह नक्षत्रों का राशि परिवर्तन होता है, जिसके चलते सभी 12 राशियों पर। सितंबर माह में 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसमें से सूर्य का कन्या में राशि परिवर्तन और बृहस्पति के वक्री होने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आओ जानते हैं कि इन ग्रह परिवर्तन से किन राशियों को होगा भला।
 
5 ग्रहों की बदलेगी चाल:-
  1. शुक्र : 4 सितंबर को शुक्र कर्क राशि में मार्गी होंगे। शुक्र 04 सितंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
  2. बृहस्पति : 4 सितंबर को ही बृहस्पति ग्रह मेष राशि में वक्री होंगे। बृहस्पति 4 सितंबर की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में वक्री होंगे।
  3. बुध : 16 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी होंगे। बुध 16 सितंबर, 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर सिंह राशि मे मार्गी हो रहे हैं।
  4. सूर्य : 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। 17 सितंबर, 2023 को सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा। 
  5. मंगल : 24 सितंबर को मंगल कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे। मंगल 24 सितंबर 2023 की शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

मेष राशि : इस माह आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होगा।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के लिए भी यह माह अनुकूल साबित होगा। कई नए अवसर हाथ लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस माह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिछले कई महीने से रुके हुए थे वो अब इस माह पूरे होंगे।
 
तुला राशि : यदि आप नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होगा। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा।
 
मकर राशि : आपको इस माह कई अवसर प्राप्त होंगे। इस माह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख