ganesh chaturthi

Paush Maas: 13 दिसंबर से पौष मास, गुरु तारा होगा अस्त, मलमास के कारण शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

Updated: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (16:43 IST)
हमारे सनातन धर्म में मुहूर्त का बहुत महत्व होता है। शास्त्रानुसार किसी भी शुभ कार्य को संपन्न करने के लिए विशेष मुहूर्त का होना अति-आवश्यक माना गया है। 
 
शुभ मुहूर्त के बिना कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, व्रत धारण/उद्यापन, गृहारंभ, गृह प्रवेश आदि कार्यों का निषेध रहता है। शुभ मुहूर्त में प्रारंभ या संपन्न किए गए कार्य अनेक दोषों का शमन करते हुए सिद्ध व सफल होते हैं। आगामी 13 दिसंबर 2019 से पौष मास प्रारंभ, गुरु अस्त एवं धनु संक्रांति (मलमास/खरमास) के चलते शुभ मुहूर्त का अभाव रहेगा। इस अवधि में समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। 
 
आइए जानते हैं किस-किस अवधि में किन कारणों से शुभ कार्यों का निषेध रहेगा।
 
मुहूर्ताभाव अवधि-
 
1. पौष मास आरंभ- 13 दिसंबर 2019 से 10 जनवरी 2020 तक।
 
2. गुरु तारा अस्त- 14 दिसंबर 2019 से 9 जनवरी 2020 तक। 
 
3. मलमास/खरमास- 16 दिसंबर 2019 से 14 जनवरी 2020 तक। 
 
उपर्युक्त अवधि अर्थात् 13 दिसंबर 2019 से 14 जनवरी 2020 तक मुहूर्ताभाव रहेगा। अत: इस अवधि में समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
 
-ज्योतिर्विद् पं हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: astrology 2020 | इस वर्ष 4 चंद्र ग्रहण से प्रभावित 4 राशियां, रखें 5 सावधानियां और करें 5 उपाय
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध-शनि का समसप्तक योग: 12 राशियों पर पड़ेगा कैसा असर? जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

मंगल का नीच राशि में गोचर 2026: इन 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय, जानें राशिफल और प्रभाव

सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच 5 राशियों को होगा बड़ा फायदे

16 September Birthday: आपको 16 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 सितंबर, 2026)

अगला लेख