suvichar

चल रहा है शनि पंचक, भूलकर भी शुरू न करें नया कार्य...

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (11:43 IST)
* चल रहा है शनि पंचक योग, कष्टकारक रहेगा यह समय...

25 नवंबर 2017, शनिवार की रात्रि 10.05 मिनट से पंचक शुरू हो गया है, जो 30 नवंबर, गुरुवार तक जारी रहेगा। जब भी शनिवार के दिन पंचक आता है तो उसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: इन दिनों में विशेष संभल कर रहने की आवश्यकता होती है। 
 
ज्ञात हो कि शनिवार से शुरू हुआ पंचक सबसे ज्यादा घातक होता है, क्योंकि इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की गई तो व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्टों से गुजरना पड़ता है। इसीलिए शनिवार से शुरू हुए पंचक के दौरान कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचना चाहिए। 
 
इस दिन कार्य शुरू करने से उस व्यक्ति को चोट अथवा दुर्घटना होने की संभावनाएं प्रबल हो जाती है। यहां ‍तक कि मृत्यु तक की आशंका बनी रहती है, क्योंकि पांच पंचकों में सबसे अधिक कष्टकारक शनि पंचक माना गया है। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

मालव्य राजयोग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य: 02 सितंबर से शुक्र का स्वराशि में प्रवेश, क्या आपकी राशि है शामिल?

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

अगला लेख