dharma sangrah
✕

जारी है पंचक, 19 जून तक ध्यान रखें ये विशेष बातें...

Updated: गुरुवार, 15 जून 2017 (12:22 IST)
* पंचक शुरू, 5 दिनों तक ध्यान रखें इन बातों का... 
* पंचक शुरू : 5 दिनों तक रहें सावधान, ध्यान रखें इन बातों का...
 
14 जून 2017, बुधवार की मध्यरात्रि 1.30 मिनट से पंचक शुरू हो गया है, जो 19 जून,  सोमवार को दोपहर 1.09 मिनट तक रहेगा। भारतीय ज्योतिष में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं  माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। माना जाता है  कि इन दिनों में कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं। 
 
कहा जाता है कि पंचक चन्द्रमा की स्थिति पर आधारित गणना है। जब चन्द्रमा कुंभ और  मीन राशि पर रहता है, उस समय को 'पंचक' कहते हैं। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा,  शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं।

वेबदुनिया में खास : हिन्दू धर्म का ज्योतिष विद्या से क्या कोई संबंध है?
 
इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है। माना जाता है कि  इन दिनों में कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं, जैसे यात्रा, व्यापार, लेन-देन, नया कार्य  आदि...। जिस समय धनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन एकत्रित नहीं  करना चाहिए। 
 
पंचक को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं, जैसे कि पंचक में पलंग बनवाना भी बड़े संकट  को न्योता देना है। इस दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। जब रेवती नक्षत्र  चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए। जो सबसे ज्यादा प्रचलित मान्यता  है वो है कि पंचक में किसी की मृत्यु होने से और पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने  से उस कुटुंब या निकटजनों में 5 मृत्यु और हो जाती है।

इस स्थिति से बचने के लिए शव  के साथ 5 पुतले आटे या कुश (एक प्रकार की घास) से बनाकर अर्थी पर रखें और इन  पांचों का भी शव की तरह पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करें, तो पंचक दोष समाप्त  हो जाता है।
 
ज्योतिष शास्त्र में इस घड़ी को सबसे अशुभ मुहूर्तों में गिना जाता है इसलिए इन 5 दिनों  की अवधि में किया गया कोई भी कार्य अशुभ कार्य के समान माना जाता है, अत: इन  दिनों में कोई भी कार्य करने से पहले नक्षत्रों पर ध्यान देना उचित रहेगा। 

 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख