Hanuman Chalisa
✕

Panchak Dates 2020 : जानिए कब से लग रहा है पंचक काल, कैसे रहें सावधान?

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (13:12 IST)
Panchak Srarting April 2020
 
17 अप्रैल 2020, शुक्रवार से पंचक शुरू हो रहा है। हिन्दू मान्यता के अनुसार पंचक का समय अशुभ समय माना जाता है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं पांच नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक काल' कहा जाता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: इन दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है। 
 
शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को 'चोर पंचक' के नाम से जाना जाता है। इस बार शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 दिन 12:18 मिनट से पंचक आरंभ होकर बुधवार 22 अप्रैल दोपहर 1:18 तक रहेगा। अत: इस समयावधि में अधिक सतर्क रहना चाहिए। यह अशुभ समय होने से इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। इसी के चलते पंचक के समय हर किसी को शुभ कार्य करने से रोका जाता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार से शुरू हुए पंचक, जिसे चोर पंचक कहा जाता है, के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा धन से जुड़ा कोई कार्य भी पूर्णत: निषेध माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान धन की हानि होने की संभावनाएं प्रबल रहती हैं। अत: सावधानी बरतते हुए कोई भी लेन-देन का कार्य करना चाहिए।
 
पंचक के इन पांच दिनों का यह समय वर्ष में कई बार आता है। इसलिए सामान्य जन को यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी जरूरी कार्य इन 5 दिनों में संपन्न ना किया जाए तो ही बेहतर है। अगर कोई कार्य करना भी हो तो इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

इन पांच दिनों में दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा ना ही घर की छत और खाट बनवानी चाहिए और ना ही ईंधन का सामान इकट्ठा करना चाहिए। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हर सामान्य जन को इस पंचक काल के पांच दिन विशेष सावधानीपूर्वक व्यतीत करना चाहिए। 

ALSO READ: पंचक के 5 रहस्य, जानिए और रहें सतर्क

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख