Daily Horoscope
✕

October Astrology 2020 : कैसा होगा अक्टूबर माह मौसम, व्यापार और देश-विदेश के लिए

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (17:17 IST)
October Astrology 2020
 

* अक्टूबर 2020 ज्योतिष की नजर से
 
अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में विश्व में कठिनाइयों का दौर रहेगा। अशांति व पूरे विश्व में आंतरिक झगड़े रहेंगे। अमेरिका, स्विट्जरलैंड, भारत, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका की स्थिति बहुत गंभीर है और दुबई, अंडमान-निकोबार, भूटान, नेपाल व तुर्की की स्थिति अच्छी रहेगी। पाकिस्तान व उत्तर कोरिया की स्थिति बहुत गंभीर रहेगी एवं हालात को संभालना मुश्किल होगा।
 
माह के अंतिम सप्ताह में पूर्व के देशों में शांति का माहौल रहेगा। उत्तर दिशा में थोड़ी तकलीफ रहेगी। पश्चिम के देशों में युद्ध का भय बना रहेगा व दक्षिण के देशों में अशांति व महिलाओं पर कष्ट से। भारत में किसी बड़े राजनेता पर कष्ट रहेगा।

बीमारियों का बढ़ना जनता के लिए बहुत गंभीर रूप लेगा। घटना व दुर्घटना का आंकड़ा विश्व में बढ़ेगा। किसी भी आविष्कार को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माह के अंतिम 2 दिन महत्वपूर्ण रहेंगे। इन दिनों में सफलता हासिल हो सकती है जिसमें भारत की अहम भूमिका रहेगी।
 
विश्व में परेशानी तो बढ़ेगी, परंतु माह के अंतिम सप्ताह में मृत्यु दर में कमी आएगी व हर तरफ खुशी का माहौल बनने लगेगा। महिला वर्ग के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह कठिनाई वाला रहेगा।

व्यापारी वर्ग के लिए यह माह अच्छा रहेगा, परंतु नौकरी वर्ग वालों के लिए यह माह कठिनाई वाला रहेगा। उच्च वर्ग के लिए यह माह ठीक-ठीक रहेगा। माह के मध्य में तकलीफ रहेगी। कृषक वर्ग के लिए यह माह मध्यम रहेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा, परंतु किसी भी वर्ग के मध्यम वर्ग के लिए यह माह पहले से अधिक परेशानी वाला रहेगा।
 
गेहूं, सोना, चांदी, तांबा, एल्युमीनियम व लोहे के भावों में वृद्धि होगी। चावल, साबूदाना, पीतल व चवले के भावों में कमी आएगी। शकर, गुड़ व मक्के के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। भारत में राजनीति में परिवर्तन देखने को मिलेगा, साथ ही सरकार को कई प्रकार की परेशानियां आएंगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो मौसम परिवर्तन की स्थिति माह के मध्य से दिखेगी। कहीं-कहीं ठंडक रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा होगी। मैदानी भागों में भी कहीं-कहीं ज्यादा व कहीं कम वर्षा होगी।

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार व बंगाल में मौसम परिवर्तन वाला रहेगा व अन्य प्रदेशों में माह के अंतिम सप्ताह में परिवर्तन दिखाई देगा। कहीं-कहीं प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि हो सकती है।

ALSO READ: October Monthly Horoscope : अक्टूबर माह क्या खास लेकर आया है सभी के लिए, जानें भविष्यफल

ALSO READ: October Astrology : जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर माह में जन्मे जातक...
 

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में महागोचर बदलेगा 12 राशियों की किस्मत? जानिए अपना राशिफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 2 के लिए खास रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल

30 October Birthday: आपको 30 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख