Daily Horoscope
✕

मूलांक 6 के लोग कैसे होते हैं? 6,15 और 24 तारीख के लोगों में होता है अंतर

कैसे होते हैं मूलांक 6 के जातक जानिए न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट हंसा केवलिया पंडित से

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (12:16 IST)
आज हम बात करेंगे 6 मूलांक वाले जातक की। इस मूलांक के जातक के स्वामी शुक्र है चुंकि शुक्र लग्जरी, विलासिता, आकर्षण शक्ति, कला आदि को दर्शाता है अतः इस मूलांक वाले जातक बहुत सारी रचनात्मक कलाओं के ज्ञाता होते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। यह जिंदगी को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। अपवाद संभव है लेकिन अधिकतर देखा गया है कि इस मूलांक वाले जातक जीवन को बहुत जिंदादिली और रईसी से जीते हैं। 
 
इन लोगों के शौक ऊंचे होते हैं किंतु शुक्र के प्रभाव की वजह से यह अपना बहुत कीमती समय बेवजह की चीजों में बर्बाद करते हैं, बाद में पछताते हैं। इन्हें चाहिए कि यह अपने गुरु को मजबूत रखें। इन्हें हीरा धारण करना चाहिए। शुक्र आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक बनाता है पर ध्यान रखें कभी किसी के साथ गलत व्यवहार ना करें। 
 
इन्हें हमेशा महालक्ष्मी की आराधना करना चाहिए। जितना हो सके लाइट कलर के कपड़े पहनना चाहिए। खुशबू का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। किसी भी महीने की 6,15 और 24 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 6 ही होगा परंतु 15 तारीख को जन्मे जातक के पर 1 नंबर सूर्य और 5 नंबर बुध ग्रह का प्रभाव देखा जाएगा। सूर्य और बुध साथ में होने से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। 
 
ऐसे जातक बुद्धि से प्रचुर मात्रा में धन अर्जित करते हैं। इसी तरह 24 तारीख को जन्मे जातक के पर 2 नंबर चंद्र और 4 नंबर राहु का प्रभाव देखा गया है। इससे इनके जीवन में ग्रहण दोष का निर्माण होता है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र होने से इन्हें शेयर मार्केट से बहुत फायदा होता है। 
ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो कार्ड, न्यूमरोलॉजी, ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में कार्यरत हैं। अपने लंबे अनुभव के आधार पर समस्या का समाधान करती हैं। कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। संपर्क : sharda1624@gmail.com
 Numerology 2023 : कैसा होगा नया साल, मूलांक 1 से लेकर 9 तक जानिए अपने हाल

लेखक के बारे में
हंसा केवलिया पंडित
ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो न्यूमरोलॉजी और ज्योतिष के क्षेत्र में जाना-माना नाम है और कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 01 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

अगला लेख