Hanuman Chalisa

जन्मतिथि से जानें कैसे मिलेगी आपको करियर में सफलता

* कोशिशों में होती है किस्मत बदलने की क्षमता
 
- आर.सी. शर्मा 
 

 
न्यूमरोलॉजी : अधिकतर लोगों की यह समझ में नहीं आता कि न्यूमरोलॉजी किस तरह से काम करती है, लेकिन कुछ बुनियादी बातों को समझना मुश्किल नहीं है। अगर आप अपने बर्थ नंबर के अनुसार करियर चुनेंगे, तो इससे आपके विकास की राहें आसान हो जाएंगी, लेकिन अगर आप कुछ और करना चाहते हैं तो उसके लिए समर्पित होकर प्रयास करें। कोशिशों में किस्मत बदलने की क्षमता होती है।
 
आपको सिर्फ अपनी जन्मतिथि की जरूरत है ताकि आप अपना बर्थ नंबर जान सकें। मसलन अगर आप किसी माह की 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका बर्थ नंबर होगा 2+9 =11 और फिर 1+1 = 2 यानी 2 आपका बर्थ नंबर है। 
 
आगे पढ़ें अपनी जन्मतिथि और करियर का संबंध... 

 
 


 


1. - अगर आपका बर्थ नंबर एक है तो आपका झुकाव रचनात्मक कार्यों की ओर होगा और आप हमेशा नए विचारों से भरे रहेंगे। आप सफल होंगे बतौर डिजाइनर, ग्रुप लीडर, फिल्म मेकर या आविष्कारक।
 
 


 


 


2. - नंबर दो का संबंध हारमनी और साथ से है। नृत्य, संगीत, कविता और गणित आपके लिए अच्छे विकल्प हैं। नंबर दो से व्यक्ति महान और शोधकर्ता बनते हैं।
 
 


 


3. - चंचलता और खुलापन नंबर तीन के विशेष गुण हैं। कम्युनिकेशन और मनोरंजन ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आप प्रयास कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं। आपके लिए अच्छे करियर विकल्प हैं-एक्टिंग,म्यूजिक, राइटिंग और जर्नलिज्म। आप फैशन डिजाइन और मॉडलिंग के बारे में भी सोच सकते हैं।
 
 


 


4. - अगर आप नंबर चार हैं तो अधिक संभावना है कि आप व्यावहारिक व्यक्ति होंगे, दृढ़ निश्चय और अंदरूनी शक्ति वाले। आप इंजीनियर, बिल्डर, प्रोग्रामर, अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, इकोलॉजिस्ट या मैकेनिक के रूप में बेहतर रहेंगे।
 
 


 


5. - नंबर पांच आपको एडवेंचरस बनाता है। अपने सपने साकार करें और उन राहों से बचें जिन पर लोग पहले चल चुके हैं। खोजी पत्रकारिता, प्रकाशन, विज्ञापन, स्टॉक्स, ट्रेवल, लेखन या एविएशन आपके लिए बेहतर रहेंगे।
 
 


 


6. - अगर आप नंबर छ: हैं तो समाजसेवा आपका प्राकृतिक स्वभाव है और सेवक होने के नाते आप अध्यापक, सोशल वर्कर, मेडिकल प्रोफेशनल, कुक या सिविल सर्वेंट के रूप में बेहतर रहेंगे।
 
 


 


7. - नंबर सात बहुत अधिक अंतर्ज्ञानी होते हैं। आपको वैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, जांचकर्ता, दार्शनिक, जासूस या मिस्ट्री लेखक के रूप में अधिक सफलता मिलेगी।
 
 


 


8. - नेतृत्व और दूसरों को अपने मुताबिक ढाल लेना नंबर आठ की विशेषता है। आप बेहतर सेल्स मैनेजर, बैंकर, स्टॉक ब्रोकर, मैनेजिंग डायरेक्टर या एथलिट के रूप में चमक सकते हैं।
 

 


 


9. - नंबर नौ को मानव मन की अच्छी समझ होती है और ये दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। आप लेक्चरर, फिजिशियन, मानवतावादी, वकील या चित्रकार बनने को प्राथमिकता दें। 



Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 20 से 26 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल