Daily Horoscope
✕

नीम की दातुन करने से मिलते हैं 5 फायदे

Updated: गुरुवार, 24 जून 2021 (12:50 IST)
जब तक मंजन, टूथपेस्ट और टूथब्रश का चलन नहीं था तब तक लोग नीम या कीकर के वृक्ष की लकड़ी से ही दांत साफ करते थे। अब यह कुछ गांवों में ही प्रचलित है कि नीम की छाल या डंडी तोड़कर उससे दांत साफ किए जाएं। दातुन कई प्रकार की लकड़ी से की जाती है, नीम, बबूल, अर्जुन, बेर, न्यग्रोध, खदिर, करज्ज आदि। आओ जानते हैं नीम की दातुन करने के 5 फायदे।
 
 
1. नीम की दातुन करते रहने से शनि और मंगल के दोष दूर होते हैं। नीम की दातून करने से और भी कई ज्योतिष लाभ मिलते हैं।
 
2. नीम की दातुन करते रहने से दांत के बैक्टीरिया मर जाते हैं। अर्थात दांत और मसूड़ों में किसी भी प्रकार के कीड़े नहीं रहते हैं। दांतों का कोई रोग नहीं होता है।
 
3. कभी-कभी 4 बूंद सरसों के तेल में नमक मिलाकर नीम से दातुन करने से दांत एकदम साफ और मसूड़े मजबूत हो जाते हैं।
 
4. दांतों का पीलापन, कमजोरी, मुंह की दुर्गन्ध, दातों की सड़न और पस भी इस दातुन को करने से दूर हो जाती है। नीम के दातुन में एक प्रकार का एंटीबैक्टीरियल रस पाया जाता है, जो मुंह में होने वाले छालों को भी ठीक करता है।
 
5. नीम की दातुन करते रहने से सिर्फ दांत या मसूड़े ही नहीं आंखें, कान और मस्तिष्क भी सही रहते हैं। नियमित रूप से नीम का दातुन करने से चेहरे का तेज बढता हैं।
 
नीम के अन्य लाभ : 
देवी और शक्ति की उपासना में नीम का प्रयोग किया जाता है। नीम की लकड़ी से हवन करने से शनि की शांति होती है। इसके पत्तों को जल में डालकर स्नान करने से केतु संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। नीम की लड़की के बने पलंग पर सोने से त्वचा रोग दूर होते हैं। नीम के तेल और छाल के प्रयोग से कुष्ठ रोग दूर होता है। नीम की लड़की की माला धारण करने से शनि की पीड़ा समाप्त हो जाती है। नीम के पत्तों का वन्दनवार लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं करती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

18 October Birthday: आपको 18 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

तुला संक्रांति 2026: जानें इसका धार्मिक महत्व, पुण्यफल और पूजा का विशेष महत्व

अगला लेख