sawan somwar

नीच का मंगल अमंगल तो नहीं करेगा, पढ़ें विश्लेषण...

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (16:58 IST)
* 16 जुलाई को मंगल करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा असर... 
 
16 जुलाई को दोपहर 3 बजे से मंगल का नीच राशि में प्रवेश होगा। मंगल चन्द्र की राशि कर्क में नीच का होता है। चन्द्र की राशि में ही क्यों मंगल नीच का होता है? क्योंकि चन्द्र मन का कारक होता है। चन्द्र जल तत्व की राशि है।

ALSO READ: मंगल से डरें नहीं यह श्रेष्ठ फल भी देता है...पढ़ें विश्लेषण
 
मंगल उग्र स्वभाव व साहस देने वाला होता है। इस राशि में मंगल सबसे ज्यादा मन को प्रभावित करता है। साहस को कमजोर करता है वहीं मन को चिड़चिड़ा बना देता है व मंगल इस राशि में ठंडा होता है। 
 
नीच का मंगल गलत प्रेरणा को देने वाला भी होता है। जन्म पत्रिका में मंगल यदि 1, 4,  7, 8, 12 भावों में रहता है तो वह जातक मांगलिक कहलाता है। यदि जहां मंगल होता है वहीं चन्द्र हो तो मंगल दोष नहीं लगता। यदि गुरु की दृष्टि मंगल पर पड़े तो भी मंगल दोष नहीं रहता। 
 
मंगल पर शनि की दृष्टि या समसप्तक हो तो उस जातक की पत्रिका में अमंगलकारी योग बनता है। उस जातक के कार्यों में बाधा आना, वैधव्य योग का बनना, तलाक के योग जहां पर जैसी स्थिति होगी, वैसा ही परिणाम देगा। 
 
मंगल 27 अगस्त तक अस्त होकर रहेगा। अस्त होकर ही सिंह में प्रवेश करेगा। अस्त मंगल ज्यादा हानिकारक नहीं होता लेकिन इस समयावधि में वक्र शनि भी मंगल को देखेगा वहीं मंगल की राशि वृश्चिक में रहकर अमंगलकारी होगा। इस समय अराजकता की स्थिति रहेगी, पड़ोसी व घरेलू दुश्मनों से क्षति बनेगी। सावधानी व सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त होने से कोई बड़ी दुर्घटना के योग कम ही रहेंगे। 

ALSO READ: कुंडली के 12 भावों में मंगल का प्रभाव और अचूक उपाय

 
 

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख