dharma sangrah
✕

कब होता है नीचभंग राजयोग, क्या शुभ है यह

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (17:12 IST)
ज्योतिष शास्त्र में 'नीचभंग राजयोग' को अत्यंत शुभ माना गया है। जिस जातक की जन्मपत्रिका में 'नीचभंग राजयोग' होता है उसे अपने जीवन में धन, पद, प्रतिष्ठा, स्त्री, पुत्र, आरोग्य आदि का सुख प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि जन्मपत्रिका में 'नीचभंग राजयोग' का सृजन कैसे होता है?

ALSO READ: उच्चाभिलाषी ग्रह किसे कहते हैं? सफलता के लिए क्यों है जरूरी?
 
- यदि जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रह का राशि स्वामी या नीचराशिस्थ ग्रह की उच्च राशि का स्वामी चन्द्र से केन्द्र में हो एवं उस पर कोई पाप प्रभाव नहीं हो तो जन्मपत्रिका में 'नीचभंग राजयोग' का सृजन होता है। ऐसी ग्रहस्थिति में नीचराशिस्थ ग्रह की नीचता भंग हो जाती है और वह अत्यन्त शुभफलप्रद हो जाता है।
 
- यदि जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रह का राशि स्वामी या नीचराशिस्थ ग्रह की उच्च राशि का स्वामी लग्न से केन्द्र में हो एवं उस पर कोई पाप प्रभाव नहीं हो तो जन्मपत्रिका में 'नीचभंग राजयोग' का सृजन होता है।
 
- यदि जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रह की राशि अपने स्वामी द्वारा दृष्ट हो एवं उस पर कोई पाप प्रभाव नहीं हो तो जन्मपत्रिका में 'नीचभंग राजयोग' का सृजन होता है।
 
ऐसी ग्रहस्थिति में नीचराशिस्थ ग्रह की नीचता भंग हो जाती है और वह अत्यन्त शुभफलप्रद हो जाता है।

ALSO READ: बहुत शुभ होता है गजकेसरी योग, देता है पद-प्रतिष्ठा
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क- astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

3 ग्रह, 3 राजयोग और बड़ा सरप्राइज! जानिए किन राशियों को मिलने जा रहा है बंपर दिवाली गिफ्ट

बुध की उल्टी चाल से मचेगी हलचल! जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

24 October Birthday: आपको 24 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 26 अक्‍टूबर से 01 नवंबर 2026 का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

अगला लेख