dharma sangrah
✕

जानकारों में मतभेद, हो सकती है नौतपा में भारी बरसात, अच्छे नहीं हैं प्रदेश के लिए संकेत...

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (17:46 IST)
जहां एक तरफ नौतपा के खूब तपने की भविष्यवाणी है वहीं दूसरी तरफ नौतपा के दौरान बारिश की भविष्यवाणी भी मौसम वैज्ञानिक और ज्योतिषी कर रहे हैं। 
 
ALSO READ: नौतपा : खूब तपेगा, नहीं गलेगा, रोहिणी में सूर्य जलेगा
प्रदेश में लगातार गर्मी का सामना कर रहे लोग नौतपा को लेकर काफी चिंतित हैं। लोगों का मानना है कि राजधानी भोपाल में अभी पारा 44 के आसपास मौजूद है, तो नौतपा में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। लेकिन मौसम विज्ञानियों की राय के साथ ही ज्योतिषियों ने भी इस बार नौतपा में बरसात होने का दावा किया है। यदि बरसात होती है कि तो भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही दिन के तापमान में गिरावट होना भी लाजिमी है। वर्तमान में गर्मी चरम पर है। साथ ही अरब सागर में मानसूनी हलचल शुरू हो गई है।

ALSO READ: कौन से 9 दिन उबलेगा नवतपा, जानिए कैसी होगी वर्षा इस साल
 
उम्मीद की जा रही है कि मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। मानसूनी हलचल बढ़ने के कारण मप्र सहित देश के अन्य प्रदेशों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इसके तहत वैदर सिस्टम बनने से 25 मई से प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। 
 
ज्योतिषियों के अनुसार 25 जून से बनने वाली ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस नौतपा में पानी बरसने की पूरी संभावना बन रही है। ज्योतिषियों की माने तो इस वर्ष मानसून काफी बेहतर रहने के आसार हैं। आद्रा का प्रवेश धनु लग्न और वर्षा का प्रवेश कुंभ लग्न में हो रहा है। उधर गुरु की पूर्ण दृष्टि लग्न पर है। गुरु भाग्य के स्थान पर है, जबकि रोहिणी का वास संधि पर है। इस संयोग के कारण 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा में पानी बरसने का योग बन रहा है।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख