ramcharitmanas

नौतपा शुरू : रहें सावधान, रखें ध्यान...

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (15:48 IST)
नौतपे की शुरुआत 25 मई से हो गई है। नौतपा उस दिन से शुरू होता है, जब सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होता है। इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें सीधी धरती पर अपनी तपिश छोड़ती हैं, जिस कारण इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इसमें शुरू के तीन दिन गर्मी, अगले तीन दिन उमस और आखिरी तीन दिन वर्षा ऋतु के कार्यकाल की रूपरेखा बनाते हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य जिस तत्व लग्न में प्रवेश करता है उसके प्रभाव से वर्षा निर्भर करती है।
 
सूर्य का वृषभ राशि में परिभ्रमण होता है, तो यह वर्ष का प्राकृतिक संतुलन तय करता है। एक जून से वर्षा का चक्र शुरू होता है। केरल से मानसून प्रारंभ होगा, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम वर्षा का चक्र बनाता है और यही पूरे भारत की वर्षा को प्रभावित करता है।
 
नौतपे के शुरूआती तीन दिनों में पहनावे और खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। सूती कपड़े पहनें, अन्यथा त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखें।
 
यह समय सूर्य का पापाक्रांत समय होता है। इस दौरान पेट से संबंधी बीमारियों के होने की आशंका अधिक होती है। हल्का भोजन लें और पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। नौ-तपे के आखिरी तीन दिन वर्षा ऋतु की स्थिति स्पष्ट होगी। मौसम के हिसाब से होने वाली व्याधियों से बचने की जरूरत है।

ALSO READ: नौतपा आरंभ : 9 में से 5 दिन खूब तपेगी धरती
ALSO READ: आज से नौतपा आरंभ, जानिए क्यों तपते हैं यह 9 दिन

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख