Hanuman Chalisa
✕

नौतपा 2023 : कब, क्यों और कैसा होगा इस बार का Nautapa

Updated: गुरुवार, 25 मई 2023 (11:50 IST)
Nautapa 2023 date time 2023 : ग्रीष्म ऋतु यानी गर्मी में नौतपा के दौरान बहुत तेज गर्मी पड़ती है। इस दौरान तेज तपन के साथ गर्म हवाओं से मौसम शुष्क व गर्म हो जाता है। ऐसे में ऐसे में लू लगने या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आओ जानते हैं कि नौतपा कब से, क्यों और क्या होगा इस बार नौतपा का असर।
ALSO READ: नौतपा में 9 दिनों तक क्यों तेज गर्मी पड़ती है, क्या होता है रोहिणी का गलना?
नौतपा कम से हो रहा प्रारंभ : नौतपा का प्रारंभ 25 मई की रात्रि में हो रहा है। पंचांग अनुसार सूर्यदेव 25 मई गुरुवार को रात्रि के करीब 09 बजकर 12 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव 15 दिन इसी नक्षत्र में रहते हैं। शुरुआती नौ दिन को नौतपा कहते हैं।
क्यों तपती है धरती : सूर्य के रोहणी में जाने से सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती है और तब उन क्षेत्रों में ज्यादा गर्मी होती है जो दक्षिणी ध्रुव या उत्तरी ध्रुव से दूर है। अमेरिका, योरप, हिमालय क्षेत्र में भी सर्दी या ठंड के दिनों की अपेक्षा गर्मी के दिनों में भले ही वैसी गर्मी नहीं लगती जैसे मैदानी क्षेत्रों में लगती है परंतु गर्मी के कारण बर्फ जरूर पिघलने लगती है।
 
ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र के तट पर तथा वास रजक के यहां, वहीं वाहन सिचाणु रहेगा। अर्थात जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उस समय उनका वास समुद्र तट पर होता है। समुद्र तट पर वास होने से यह माना जाता है कि वर्षा अच्छी होगी। क्योंकि तब समुद्र का जल वाष्प में बदलकर ऊपर जाकर बादल बनता है।
ALSO READ: Nautapa : नौतपा कब से कब तक रहेगा?
इस बार का नौतपा : ऐसी ज्योतिष धारणा है कि जिस क्षेत्र में नौतपा के दौरान बारिश हो जाती है तो उसे रोहिणी का गलना कहते हैं। मान्यता अनुसार फिर उसे क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होती है, परंतु जो क्षेत्र पूरे 9 दिनों तक तपता है उस क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होती है। सूर्य के 15 दिनों तक रोहिणी में रहने तक जिस क्षेत्र में बिल्कुल भी बारिश नहीं होती है वहां फिर भरपूर बारिश होती है।
 
नौतपा में यदि वर्षा नहीं होती है और यह अच्‍छे से तपता है तो अच्‍छी वर्षा होती है। ऐसे में फसल के भी अच्छे होने के संकेत मिलते हैं। इस वर्ष नौतपा के दौरान 25 मई 26 मई का दिन सामान्य रहेगा। वही 27, 28, 29, 30 के दिन प्रचंड तेज हवा के साथ गर्मी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आगामी अंतिम 3 दिन 31,1 और 2 को तेज हवा के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

अगला लेख