sundarkand

नौतपा 2023 को लेकर भ्रम, 22, 25 और 26 मई के दावे, जानिए सच क्या है? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Updated: मंगलवार, 23 मई 2023 (14:58 IST)
Nautapa 2023 date time 2023 : कब से प्रारंभ हो रहा है नौतपा? बहुत से लोग मानते हैं कि सूर्यदेव 22 मई सोमवार को सुबह 8:16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तभी से नौतपा प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य 2 जून, शुक्रवार की सुबह 6:40 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। हलांकि कुछ विद्वानों का मानना है कि 25 मई को सूर्य देर रात करीब 4 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। 12 बजे बाद तारीख बदल जाती है यानी तब 26 तारीख रहेगी। इस मान से 26 मई को नौतपा प्रारंभ होगा। आओ जानते हैं कि सचाई क्या है।
 
सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर : जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करते हैं तो उसकी शुरुआत के 9 दिन को नौतपा कहते हैं क्योंकि इन शुरुआती 9 दिनों में धरती काफी तेज तपती है।
 
सूर्य कब करेंगे रोहिणी नक्ष‍त्र में प्रवेश : पंचांग और वेबदुनिया के एक्सपर्ट ज्योतिषियों के अनुसार सूर्यदेव 25 मई गुरुवार को रात्रि के करीब 09 बजकर 12 मिनट को प्रवेश करेंगे। यानी पुष्य नक्षत्र के साक्ष में सर्वार्थसिद्धि योग के संयोग में सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे। इनके प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ होगा। 
Nautapa
समुद्र तट पर सूर्य का वास : ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र के तट पर तथा वास रजक के यहां, वहीं वाहन सिचाणु रहेगा। अर्थात जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उस समय उनका वास समुद्र तट पर होता है। समुद्र तट पर वास होने से यह माना जाता है कि वर्षा अच्छी होगी। क्योंकि तब समुद्र का जल वाष्प में बदलकर ऊपर जाकर बादल बनता है।
 
नौतपा में यदि वर्षा नहीं होती है और यह अच्‍छे से तपता है तो अच्‍छी वर्षा होती है। ऐसे में फसल के भी अच्छे होने के संकेत मिलते हैं। इस वर्ष नौतपा के दौरान 25 मई 26 मई का दिन सामान्य रहेगा। वही 27, 28, 29, 30 के दिन प्रचंड तेज हवा के साथ गर्मी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आगामी अंतिम 3 दिन 31,1 और 2 को तेज हवा के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Guru Gochar 2026: गुरु का बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Surya Gochar 2026: नाग पंचमी पर स्वराशि सिंह में सूर्य देव का प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख