Daily Horoscope
✕

25 मई 2020, आज से Nautapa,क्या नौतपा में इस बार बिगड़ेगा मौसम

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (06:35 IST)
navtapa 2020


हर साल ज्येष्ठ माह में नौतपा होता है। इस साल 25 मई से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा प्रारंभ हो जाएगा। इस वर्ष नौतपा 25 मई से 2 जून 2020 तक रहेगा।
 
-इस बार नौतपा में गर्मी कम पड़ने के आसार है और बारिश और आंधी चलने की संभावना है। 
 
-इस बार चक्रवात के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नौतपा की शुरुआत बारिश के साथ होगी। देश के अनेक भागों में धूल भरी आंधी चलेंगी। 
 
इसका संपूर्ण गोचर 15 दिन का होता है, लेकिन इसके शुरुआती 9 दिन महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट होता है।
 
इसलिए इसे नौतपा कहा जाता है। इन 9 दिन धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है। इस साल नौतपा 25 मई से 2 जून 2020 तक रहेगा। लेकिन, इस बार चक्रवात के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, नौतपा की शुरुआत बारिश के साथ होगी। देश के अनेक भागों में धूल भरी आंधी चलेंगी। आसमान में बादलों की आवाजाही से गर्मी का असर थोड़ा कम होने का अनुमान है।
 
सूर्य ताप और तेज का प्रतीक है। जब सूर्य चंद्र के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो इससे वह उस नक्षत्र को अपने पूर्ण प्रभाव में ले लेता है। जिस कारण चंद्र के शीतल प्रभाव क्षीण हो जाते हैं। इसका प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। यानी की पृथ्वी पर शीतलता प्राप्त नहीं हो पाती। इस कारण ताप अधिक बढ़ जाता है।

सूर्य की सीधी किरणें बढ़ाती है गर्मी वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर आती हैं। इस कारण तापमान बढ़ जाता है और अधिक गर्मी पड़ती है। इसके कारण मैदानी इलाकों में निम्न दबाव का सिस्टम बनता है जो समुद्र की लहरों को आकर्षित करता है। इस कारण हवाओं का रूख अच्छी बारिश के संकेत देता है।
 
इस बार कैसा होगा मौसम
इस वर्ष नौतपा के दौरान अधिक गर्मी के आसार नहीं रहेंगे लेकिन इस दौरान तीन-चार दिन बारिश के योग बन रहे हैं। शनि, शुक्र और बृहस्पति के वक्री होने का असर नौतपा पर भी नजर आएगा। उत्तरी राज्यों में तेज बारिश दक्षिणी राज्यों में समुद्र में हलचल होने की संभावना है।

पूर्वी प्रदेशों के अलावा नेपाल, चीन में भूकंप आने के आसान दिख रहे हैं। पश्चिम राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात में समुद्र तटीय शहरों पर अधिक खतरा है। यह खतरा प्राकृतिक आपदा, रोग, महामारी के रूप में देखा जा सकता है। अम्फान और कोरोना के मामले और परेशान कर सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख