suvichar

कौन से नक्षत्र में कर रहे हैं शादी, कहीं अशुभ तो नहीं...

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (10:11 IST)
सावधानी से करें विवाह नक्षत्र का निर्धारण
 
विवाह मनुष्य के षोडश संस्कारों में सबसे अहम संस्कार माना गया है। विवाह तय हो जाने पर विवाह का दिन, मुहूर्त्त व लग्न अत्यन्त श्रमसाध्य व दुष्कर कार्य है, जो अधिकतर उतनी गंभीरतापूर्वक नहीं किया जाता जितनी गंभीरता से इसे किया जाना अपेक्षित है। इसके उत्तरदायी कारकों में वर-वधु के माता-पिता की अपनी सन्तानों के विवाह को शीघ्रतापूर्वक सम्पन्न कराना भी एक महत्त्वपूर्ण कारक है। यह सर्वथा अनुचित है। 
 
विवाह का दिन व लग्न तय करना अत्यन्त महत्त्वपूर्ण कार्य है इसे पूर्ण गंभीरता व शास्त्रोक्त रीति से किया जाना चाहिए। विवाह का दिन तय करते समय नक्षत्र एक अहम कारक होता है। विवाह के दिन कौन सा नक्षत्र होगा और उस नक्षत्र का वेध तो नहीं होगा यह परीक्षण किया जाना आवश्यक है। 
 
नक्षत्र-वेध का निर्णय पंचांग में दिए पंचशलाका व सप्तशलाका चक्र से किया जाता है। उदाहरण के लिए यदि विवाह का नक्षत्र अश्विन है तो पंचशलाका चक्र में इसका वेध पू.फ़ा. नक्षत्र से होता है, अब यदि विवाह वाले दिन पू.फ़ा. नक्षत्र में कोई ग्रह स्थित है तो यह नक्षत्र-वेध मानकर दोष होगा और इस दिन विवाह मुहूर्त नहीं बनेगा। इसी प्रकार पुष्य नक्षत्र में विवाह मुहूर्त नहीं बनेगा। पुष्य नक्षत्र विवाह में सर्वथा वर्जित है मतान्तर से कुछ विद्वान पू.फ़ा. नक्षत्र को भी विवाह में वर्जित मानते हैं। अत: विवाह का दिन सुनिश्चित करते समय नक्षत्र एवं नक्षत्र-वेध का ध्यान रखना अति-आवश्यक है।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख