ramcharitmanas
✕

नागपंचमी पर कैसे प्रसन्न होंगे नाग देवता

Updated: गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (15:03 IST)
रविवार, 7 अगस्त 2016 को नागपंचमी है। हर हिन्दू नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा-अर्चना करता है लेकिन पूजा में कुछ अंधविश्वास भी हैं कि नाग को दूध पिलाने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं जबकि ऐसा नहीं है।


 

नाग कभी भी दूध नहीं पीता बल्कि कोई भी पेय नहीं पीता। यदि  भूलवश दूध गले के नीचे उतरा भी तो नाग की मौत हो जाती है, जैसे हमारे फेफड़ों में कुछ भी चला जाए तो मृत्यु का कारण बन जाता है। फिर ऐसे में पूजा किस काम  की? फल मिलने के बजाए नाग देवता की मृत्यु का दोष लग सकता है। नागदोष शापित हो सकते हैं? 
 
नाग देवता को कोयले से घर के द्वार पर रेखांकन करने का चलन है। यदि गाय के शुद्ध घी से नाग बनाकर उसकी  पूजा की जाए तो फल कई गुना बढ़ जाता है। 
 
नागपंचमी पर जिस जातक की पत्रिका में कालसर्प नाम का दूषित योग हो, उनको त्र्यम्बकेश्वर जाकर कालसर्प दोष की पूजा करवाना शुभ फलदायी रहता है। घी के नाग बनाकर पूजन किया जाए, तब दोष कम किए जा सकते हैं। 
 
पूजन में पुष्प, कंकू, अक्षत आदि लेकर घी से बने नाग की पूजा कर दाल-बाटी व लड्डू-चूरमे का भोग लगाएं व  मन से प्रार्थना करें कि 'हे नाग देवता! मेरे जन्म के समय जो अशुभ योग हैं उसे दूर कर शुभता प्रदान करें व मेरे  कार्यों में आ रही बाधा दूर करें। मेरे कार्यों में सफलता प्रदान करें।'

इस प्रकार पूजा-अर्चना करने से अवश्य ही लाभ होगा। 

 

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख