Daily Horoscope
✕

मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा कार्तिक का महीना

Updated: सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (07:39 IST)
21 अक्टूबर से 19 नंबर तक कार्तिक माह रहेगा। कार्तिक माह में स्नान, दान, दीपदान और विष्णु एवं लक्ष्मी पूजा का खास महत्व रहता है। आओ संक्षिप्त में जानते हैं कि यह माह मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
 
 
मेष : इस माह में मेष राशि वाले खुश रहेंगे। हर तरह की चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। हालांकि आपको किसी भी प्रकार के लेन-देन और वाद-विवाद से बचना चाहिए। आपके लिए यह समय उत्तम है।
ALSO READ: इस दिवाली सूर्य की तरह चमकेगा 6 राशियों का भाग्य
वृष : आप यदि कारोबारी हैं तो यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा हैं तो गंभीरता से कार्य करना होगा। संतान पक्ष से प्रसन्‍नता मिलेगी। धन लाभ, वाहन सुख मिलेगा। आपके लिए यह समय सामान्य है।
 
मिथुन : यह माह मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें और व्यापारी हैं तो अतिरिक्त जोखिम से बचें। आपके लिए यह समय सामान्य है।
 
कर्क : यदि आपने कोई कार्य सोच रहा है तो उसमें सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ मिलेगा। स्थितियों में सुधार, पारिवारिक उलझनें खत्म होंगी। यात्रा के योग हैं।
सिंह : यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। हालांकि परिवार से संबंधों में उतार-चढ़ावा होंगे। व्यापारी हैं तो भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह सही समय है। कुल मिलाकर आपके लिए यह समय उत्तम है।
 
कन्या : आपके लिए यह समय उत्तम है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेंगी। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा के योग बनेंगे। हालांकि आपको बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
ALSO READ: गुरु कब आएंगे कुंभ राशि में, क्या होगा हमारी जिंदगी में, जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी
तुला : आपके लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो लाभ मिलेगा। हालांकि आप गुप्त शत्रुओं से परेशान हो सकते हैं। छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। 
 
वृश्चिक : आपके जीवन के संकट दूर होंगे। व्यापार में उन्नती होगी। नौकरी में पदोन्नती होगी और छात्र हैं तो यह समय आपके लिए सही है। आपको बस थोड़ीसी और मेहनत करना है।
 
धनु : आपको हर क्षेत्र में विजयी मिलेगी। बस आपको वाद-विवाद से बचना होगा और नये कार्यों को करने के पूर्व उसके जोखिम को समझना होगा। परिवार में खुशियां होंगी।
 
मकर : वैसे तो आपका समय अच्‍छा है लेकिन आप अपने कर्मों से इसे खराब करने के लिए स्वंतत्र हैं। नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्र सभी को सफलता मिलेगी। मानसिक सुख बढ़ेगा। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
कुम्भ : आप यदि सेतह पर ध्यान दे लेंगे तो फिर यह माह अच्छा गुजरेगा। व्यापार में सामान्य समय है और नौकरी में उत्तम समय है। घर में मांगलिक कार्यों की संभावना है।
 
मीन : पारिवारिक सुख बढ़ेगा और यदि आप छात्र हैं तो परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपच की शिकायत हो सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शेयर बाजार, लाटरी या सट्टे जैसा कोई कार्य करेंगे तो हानि होने की संभावना है। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

Numerology Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख