suvichar

मेष संक्रांति 2020 : जानिए नौकरी और व्यापार में कैसा रहेगा आपका ये माह

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (16:57 IST)
13 अप्रैल 2020 सोमवार को सूर्य मेष राशि में गोचर करेगा। सूर्य का अपनी उच्च राशि मेष में रात में 8:14 मिनट पर गोचर उच्चस्तरीय परिणाम दे सकता है। अग्नि तत्व की राशि मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। वृश्चिक का स्वामी ग्रह भी मंगल है। इससे गर्मी में बढ़ोतरी होगी और विभिन्न राशि पर भिन्न भिन्न असर होगा।
 
 
1. मेष राशि : पांचवें भाव के स्वामी सूर्य का आपकी राशि के लिए प्रथम भाव में गोचर हो रहा है जो कि संतान सुख और नौकरी, कॅरियर में लाभदायक है।
 
 
2. वृषभ राशि : सूर्य देव आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और बारहवें भाव में अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर रहे हैं। इसके कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
 
 
3. मिथुन राशि : सूर्य देव का गोचर मिथुन राशि के लोगों के ग्यारहवें भाव में होगा। इससे आपकी आमदानी बढ़ेगी।
 
 
4. कर्क राशि : आपके लिए सूर्य का गोचर आपके दशम भाव में अपनी उच्च राशि में दिगबल से युक्त होगा। इससे  आपकी नौकरी या व्यावसाय में तरक्की होगी।
 
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि का स्वामी सूर्य का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा। व्यापारी हैं तो रिस्क ना लें लेकिन नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरण होने की संभावना। हालांकि इससे मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

 
6. कन्या राशि : कन्या राशि के लिए सूर्य का गोचर अष्टम भाव में होगा। सूर्य आपकी राशि से बारहवें भाव का स्वामी है इसलिए यह समय आपके लिए कठिन है। सेहत का ध्यान रखें और नौकरी एवं व्यापार में कोई रिस्क ना लें।

 
7. तुला राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव का स्वामी सूर्य आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा। व्यापार और नौकरी के लिए सही है लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव और टकराव होने की संभावना।

 
8. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना है बाकी नौकरी और व्यापार तो सही रहेगा।  

 
9. धनु राशि : आपकी राशि के लिए सूर्य का गोचर पंचम भाव में हो रहा है और यह आपके नवम भाव का स्वामी है।  वैसे यह माह मिला जुला रहेगा। 

 
10. मकर राशि : आपकी राशि के लिए सूर्य दोषरहित अष्टमेश बनता है। अपने इस गोचर काल में वह आपके चतुर्थ भाव में अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेगा। इससे आपके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करते हैं तो अच्छा रहेगा। 

 
11. कुम्भ राशि : आपकी राशि के लिए सूर्य सातवें भाव का स्वामी होकर गोचर तीसरे भाव में करेगा। नौकरी में नए असर और व्यापार में सफलता के योग बनते हैं। 

 
12. मीन राशि : सूर्य आपके छठे भाव का स्वामी है और अपने गोचर काल में आपके दूसरे भाव में अपनी उच्च राशि में इस में स्थित हो रहा है। यदि आप क्रोध पर कंट्रोल रखते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अर्थात नौकरी और व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन करेगें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख