ramcharitmanas

24 मई तक बुध वृष राशि में,12 राशियों पर क्या हो रहा है असर

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (07:23 IST)
बुध आ गए हैं वृष राशि में, जानिए 12 राशियों पर क्या हो रहा है असर
 
बुध 9 मई शनिवार को प्रात: 9 बजकर 47 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध वृष राशि में 24 मई 2020 तक रहेंगे। इसके बाद बुध अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे।
 
 बुध सभी ग्रहों में राजकुमार माने गए। इनका संबंध बुद्धि, व्यापार और वाणी से अधिक है। बुध का वृष राशि में विराजमान होना सभी राशियों पर प्रभाव डाल रहा है। आइए जानते हैं बुध के गोचर का राशियों पर असर....
मेष: धन की बचत करें। वाणी की मधुरता बनी रहेगी। लेकिन सोचा विचार कर बोलना बेहतर होगा। यह गोचर धन के मामले में अच्छा फल देने वाला है। बचत और निवेश को लेकर कुछ नए कदम उठा सकते हैं।
वृषभ: आपके आकर्षण में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। व्यापार और नए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी जॉब के लिए साक्षात्कार देने जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।
मिथुन: लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। विदेश से लाभ की स्थिति बन रही है। खर्चों पर काबू रखें। मानसिक तनाव बना रहेगा। उधार लेने से बचे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।
कर्क: किसी प्रकार का सम्मान प्राप्त हो सकता है। विदेश से जुड़ा व्यापार है तो उसमें लाभ की स्थिति बन रही है। दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। जॉब करने वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
सिंह: बुध का यह गोचर लाभ की स्थिति पैदा कर रहा है। कर्म भाव में बुध का प्रभाव होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। अपने काम से लोगों के बीच सम्मान प्राप्त करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
कन्या: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कोर्स पूरा करने और अच्छे परिणाम लाने में बुध मददगार साबित होंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है लेकिन इसे टालने की कोशिश करें। भाग्य का साथ बना रहेगा। 
तुला: कोई अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती है। इसलिए सर्तक और सावधान रहें।स्वस्थ्य को लेकर गंभीर रहें। किसी प्रकार की एलर्जी से परेशानी हो सकती है। इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई नए कार्य का विचार दिमाग में आ सकता है।
वृश्चिक: प्यार के मामले में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी ही स्थिति बन रही है। इसलिए धैर्य का परिचय दें। नई जॉब के लिए किए जा रहे प्रयास को गति मिलेगी। जीवन साथी को प्रसन्न रखें। जीवन साथी की खुशी में आपकी तरक्की छिपी है। इस रिश्ते में गलतफहमी न आने दें।
धनु: सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। सोच समझकर ही लोगों पर भरोसा करें क्योंकि इस समय आपके साथ कोई साजिश भी रच सकता है।
मकर:  बुध का यह गोचर मकर राशि के लोगों के लिए खुशियां लेकर आया है। कोई भी गलत कदम इस सुख से वंचित कर सकता है। बुद्धि, प्रेम, रोमांस और संतान के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान पत्नी के साथ अच्छा समय बितेगा।
कुंभ: माता का स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। नव दंपति के जीवन में परेशानी आ सकती है। मीडिया, कम्प्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। इसलिए बचत और भविष्य को लेकर अभी से प्लानिंग करके चलें।
मीन: किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए पूरी एकाग्रता से मेहनत करें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के काम में गुणात्मक सुधार होगा। बातचीत की शैली प्रभावशाली होगी। नए अवसर मिलेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख