ramcharitmanas
✕

mercury transit in Gemini: 25 मई से बुध बदलेगा अपनी राशि, किसे होगा लाभ,किसे होगी हानि

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (18:00 IST)
mercury in Gemini


25 मई को बुद्धि, विवेक का कारक बुध ग्रह वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 2 अगस्त तक बुध मिथुन राशि में ही स्थित रहेगा। मिथुन बुध की ही राशि है और कोई भी ग्रह अपनी राशि में उच्च का माना जाता है। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा।

मेष राशि
 आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। 
वृष राशि 
बुध का गोचर आपकी संवाद शैली को मजबूत करेगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।
मिथुन राशि 
बुध का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। लाभ होने की प्रबल संभावना है। यहां बुध के साथ सूर्य समाज में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि
 इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। बुध आपके खर्चों को बढ़ाएगा। ऐसे में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। परंतु दूसरी ओर अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। नौकरी-पेशे में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि 
बुध का गोचर आपके लिए अच्छा होगा।  जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई शुभ समाचार भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने अहं पर काबू रखें। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
कन्या राशि 
बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको न केवल कार्य क्षेत्र में बल्कि समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
तुला राशि 
आप समाज कल्याण के कार्य में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। लोगों के हित में कार्य करने से आपको शांति मिलेगी। इस अवधि में आपको अपने गुरुजनों का सहयोग और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
 आप गूढ़ विज्ञान विषय में आप रुचि लेंगे। रहस्यों को जानने की इच्छा तीव्र होगी। इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
धनु राशि 
आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप स्वयं को खुशकिस्मत समझेंगे। अगर आप किसी के साथ साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो परिस्थितियां आपके अनुकूल नजर नहीं आएंगी।
मकर राशि
इस दौरान शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। विरोधियों के षड्यंत्रों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की संभावना है।
कुंभ राशि
 संतान की सेहत का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता होगी। वहीं प्रेम संबंधी मामलों में भी धैर्य से काम लेना होगा। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
मीन राशि 
माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी। नौकरी-पेशे के लिए भी समय अनुकूल है। बस अपनी मेहनत को न छोड़ें। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। धन बचत कर पाने में सफल होंगे। सुखों में वृद्धि होगी।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

अगला लेख