Hanuman Chalisa

बुध का गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

पं. हेमन्त रिछारिया
नए साल में बुध का प्रथम मासिक गोचर 8 जनवरी 2018, सोमवार को हो गया है। बुध ने अपनी राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश कर लिया है।

बुध के गोचर के साथ ही धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। बुध को सौरमण्डल में राजकुमार की पदवी प्राप्त है। आइए जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
 
 
1. मेष- मेष राशि वालों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। सम्बन्धियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी। 
 
2. वृष- वृष राशि वालों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी। 
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वालों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व सम्बन्धियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्रा कष्टप्रद व असफ़ल रहेंगी। मानसिक चिन्ता रहेगी। 
 
4. कर्क- कर्क राशि वालों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व सन्तान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम सम्बन्ध असफ़ल होंगे। 
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। सम्पत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
7. तुला- तुला राशि वालों को बुध के गोचर प्रतिकूल रहेगा। इसके परिणामस्वरूप तुला राशि के जातकों को साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा। 
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। सम्बन्धियों से लाभ होगा। 
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बन्धन का भय होगा। 
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिन्तित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी।  असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशान्ति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। सम्बन्धियों से विवाद होगा। 
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल व शुभ रहेगा। कुंभ राशि वालों की बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तान सुख प्राप्त होगा। 
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शान्ति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जुलाई, 2026)

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

अगला लेख