biodatamaker

2 जनवरी को धनु राशि में आ रहे हैं बुध, जानिए किसके लिए हैं शुभ, किसके लिए अशुभ

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (12:35 IST)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
 
2 जनवरी 2019, बुधवार को बुध गोचरवश धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों में विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
 
2. वृषभ- वृष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार अनुसार धनलाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों का बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धननाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफल रहेंगी। मानसिक चिंता रहेगी।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों की बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता से सुख प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों का बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा। साहस व पराक्रम में कमी महसूस होगी। धनहानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफलता प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों का बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। धनहानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों की बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। उपदेशक, वक्ता व पत्रकारिता से जुड़े लोगों को अपने कर्मक्षेत्र में विशेष लाभ होगा।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1. बुधवार के दिन बुध का दान करें। (दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, कांसा, गजदंत, घी, पन्ना आदि)
 
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
 
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
 
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र की पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
 
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख