Hanuman Chalisa

मौनी अमावस्या 2020 : 24 जनवरी को करें 9 खास उपाय, पढ़ें ये 2 मंत्र

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (14:35 IST)
हिन्दू धर्मग्रंथों में माघ मास को बेहद पवित्र माना गया है। 24 जनवरी 2020, शुक्रवार को मौनी अमावस्या मनाई जा रही है। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। 
 
ग्रंथों में उल्लेख है कि इसी दिन से द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था। यह अमावस्या दुख-दारिद्र्य दूर करने तथा हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाली मानी गई है। इस दिन निम्न उपाय करने तथा मंत्र जपने से जीवन में खुशहाली आती है। 
आइए जानें उपाय व मंत्र :- 
 
* कोई भी रोग होने पर गुड़ व आटा दान करें।
 
* इस दिन पितृ सूक्त तथा पितृ स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 
 
* विद्या की प्राप्ति हेतु रेवड़ी को मीठे जल में प्रवाह करें।
 
* इस दिन पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें। 
 
* इस दिन जहां तक हो सके मौन रहें, अगर किसी से बातचीत कर रहे हैं तो इस बात ध्यान रखें कि अपने मुख से अपशब्द ना निकलें। 
 
* अमावस्या को दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए। 
 
* कर्ज बढ़ जाने ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ स्वयं करें या किसी युवा ब्राह्मण सन्यासी से कराएं।
 
* अमावस्या के दिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए तीन बार अर्घ्य देना फलदायी माना जाता है। 
 
* 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का 108 बार अथवा जितना भी हो सके ज्यादा से ज्यादा जाप करना शुभ फल प्रदान करता है।
 
मंत्र : 
 
- ।।गंगे च यमुनेश्चैव गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी जलेस्मिनेसंनिधि कुरू।।

- ।।अयोध्या, मथुरा, माया, काशी कांचीर् अवन्तिका, पुरी, द्वारावतीश्चैव: सप्तैता मोक्षदायिका।।

ALSO READ: मौनी अमावस्या है खास, करेंगे ये काम तो बनेंगे मालामाल

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

29 July Birthday: आपको 29 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन: रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–1 हल्दी)

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 जुलाई, 2026)

अगला लेख