Hanuman Chalisa
✕

प्रदोष व्रत पर इस बार मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग, जानिए मुहूर्त और पूजा विधि

Updated: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (12:41 IST)
इस बार प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का एक ही दिन खास शुभ संयोग बन रहा है। माघ माह (Magh Month) में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 जनवरी से शुरू हो रही है और इसी दिन दोनों व्रत है। हिन्दी पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) प्रतिमाह दो बार आता है। पहला शुक्ल और दूसरा कृष्ण पक्ष में। यह व्रत द्वादशी या त्रयोदशी तिथि (Triyodashi Tithi) को मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन उपवास रखकर विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। 
 
सरल पूजा विधि- Puja Vidhi 
 
- सुबह स्‍नान के पश्चात स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें।
 
- शहद, गाय का दूध, गंगाजल, शकर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, सफेद फूल, धूप, दीप, आदि से भगवान शिव की पूजा करें। 
 
- मासिक शिवरात्र‍ि तथा प्रदोष व्रत में पूजन शाम को भी की जाती है, अत: सायंकाल में दोबारा पूजन करें।
 
- यह पूजन शाम के समय प्रदोष काल में किया जाता है। 
 
- प्रदोष व्रत में भगवान शिव की आरती एवं पूजा सायंकाल में ही की जाती है। 
 
- संध्या के समय जब सूर्य अस्त हो रहा होता है एवं रात्रि का आगमन हो रहा होता है उस प्रहार को प्रदोष काल कहा जाता है। 
 
- ऐसा माना जाता है की प्रदोष काल में शिव जी साक्षात शिवलिंग पर अवतरित होते हैं और इसीलिए इस समं शिव का स्मरण करके उनका पूजन किया जाए तो उत्तम फल मिलता है। 
 
- प्रदोष तथा मासिक शिवरात्रि व्रत कथा पढ़ें तथा ॐ नम: शिवाय मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें। 
 
- यह तिथि शनिवार रात्रि शुरू होने के कारण शनि पूजन का भी विशेष महत्व है। अत: प्रात:काल पूजन के बाद शाम को प्रदोष काल में शिव जी का पूजन करना अतिलाभदायी होता है। अवश्य करें। इन दोनों शिव जी का पूजन-अर्चन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है तथा जीवन की सभी परेशानियों और कष्‍टों से मुक्ति मिलती है। 
 
प्रदोष और मासिक शिवरात्रि की तिथि एवं पूजन के शुभ मुहूर्त-masik shivratri n pradosh vrat muhurt 2022
 
माघ कृष्ण त्रयोदशी शनिवार, 29 जनवरी को रात 08.37 मिनट से शुरू होकर रविवार, 30 जनवरी को शाम 05.28 मिनट तक रहेगी। और माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 30 जनवरी को शाम 05.28 मिनट से शुरू होकर सोमवार, 31 जनवरी को दोपहर 02.18 बजे तक रहेगी।
 
अत: इस बार प्रदोष व्रत 2022 के पूजन का शुभ मुहूर्त 30 जनवरी को सायंकाल 5.59 मिनट से रात्रि 08.37 मिनट तक रहेगा तथा मासिक शिवरात्रि 2022 के पूजा का मुहूर्त 30 जनवरी को रात्रि 11.38 बजे से देर रात 12.52 मिनट तक रहेगा। 

Pradosh Vrat Worship


Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख