Hanuman Chalisa
✕

मंगल का मीन राशि में प्रवेश, जानिए इस परिवर्तन का क्या होगा आप पर असर

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (15:05 IST)
मंगल का गुरु की मीन राशि पर जाना कैसा रहेगा आप पर?
 

 
23 दिसंबर, रविवार को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मंगल ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है और 5 फरवरी 2019 को रात 11 बजकर 48 मिनट तक मीन पर ही रहेंगे। मंगल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं।


मंगल के मीन राशि में प्रवेश से विभिन्न राशि व लग्न वाले लोगों पर क्या प्रभाव होगा, मंगल उनकी राशि से किस स्थान पर गोचर करेंगे, इसे जानेंगे। सबसे पहले जान लें कि मंगल की चतुर्थ, सप्तम व अष्टम दृष्टि होती है। जिस पर दृष्टि होती है जैसी, वैसे फल देता है।

मंगल की चतुर्थ मिथुन राशि पर, वहीं सप्तम कन्या राशि पर व अष्टम तुला पर पड़ेगी। मिथुन कन्या पर सम व तुला पर शत्रु दृष्टि रहेगा। मीन, मिथुन, कन्या पर लाभ वही तुला पर कष्टप्रद स्थिति रहेगी।

 
मेष लग्न व राशि वालों के लिए द्वादश भाव से भ्रमण होने से भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में विवाद से बचें। पराक्रम अधिक करने पर सफलता के योग हैं। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
वृषभ लग्न व राशि वालों के लिए आय भाव एकादश से भ्रमण होने से आय के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होगे, वहीं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता के साथ सहयोग मिलेगा। भाइयों व साझेदारी में लाभ के योग हैं।

 
मिथुन लग्न व राशि वालों के लिए प्रभाव में वृद्धि होगी, वहीं आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी, वहीं नौकरीपेशा सुखद वातावरण पाएंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। संतान पक्ष का ध्यान रखें।
 
कर्क लग्न व राशि वालों के लिए भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से आपके रुके कार्य प्रगति से होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। शत्रुपक्ष से राहत पाएंगे, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बाहरी संपर्क अनुकूल होंगे। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा, खर्च भी होगा।

 
सिंह लग्न व राशि वालों के लिए विद्यार्थी वर्ग को सावधानी रखना होगी, वहीं लिखा-पढ़ी संभलकर करें। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा, खर्च अधिक रहेगा। भाग्य में कुछ कमी महसूस करेंगे। काम बनेंगे लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा।
 
कन्या लग्न व राशि वालों के लिए जीवनसाथी से सहयोग के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में प्रगति रहेगी। महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी, साहस बल में वृद्धि होगी। बचत के योग कम रहेंगे लेकिन आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहेगी।

 
तुला लग्न व राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलना होगा। शत्रु पक्ष पर अपनी नीतियों द्वारा सफल होंगे। बाहरी मामलों में संभलकर चलना होगा। यात्रा करते वक्त सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकरीपेशा संभलकर चलें। वाणी में संयम रखना होगा।
 
वृश्चिक लग्न व राशि वालों के लिए संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। विद्यार्थी वर्ग को समय का लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं, वहीं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु परास्त होंगे।

 
धनु लग्न व राशि वालों के लिए जनता से संबंधित कार्य बनेंगे, वहीं पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। जमीनी सौदे में लाभजनक स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशाओं को पदोन्नति मिल सकती है। बेरोजगार रोजगार पाएंगे।
 
मकर लग्न व राशि वालों के लिए पराक्रम में वृद्धि होकर आपकी महत्वाकांक्षाए पूरी होंगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा, वहीं साझेदारी में लाभ के साथ प्रगति के योग भी हैं। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी, वहीं धर्म-कर्म में खर्च होगा। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे, लेन-देन होगा।

 
कुंभ लग्न व राशि वालों के लिए धन की बचत के साथ कुटुम्बीजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग सुखद स्थिति पाएंगे। भाग्य के मामलों में थोड़ी रुकावट के बाद सफल भी होंगे। नौकरीपेशा के लिए सुख-शांतिदायक समय रहेगा।
 
मीन लग्न व राशि वालों के लिए आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी, वहीं प्रभाव में वृद्धि होकर भाग्यबल को लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में खर्च भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वहीं जीवनसाथी का सहयोग अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

 
उपाय : अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बजरंग बाण प्रति मंगलवार को पढ़ें। मंगलवार के दिन तेल का दीपक बजरंग मंदिर में प्रज्वलित करें व चने-गुड़ का प्रसाद चढ़ाकर वितरित करें। मेष, मीन, वृश्चिक, धनु राशि व लग्न वाले मूंगा पहनें।

ALSO READ: वर्ष 2019 : नए साल में हम लाए हैं 12 राशियों के 12 उपाय... खुशहाल जिंदगी के लिए जरूर आजमाएं
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख