Daily Horoscope
✕

Mars in Capricorn : 4 मई तक मंगल ग्रह मकर राशि में,ज्यादा असर हो रहा है 4 राशियों के जीवन में

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (14:31 IST)
22 मार्च 2020 को ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक मंगल ग्रह मकर राशि में आ गया है...मंगल मकर राशि में 4 मई तक रहेगा। मंगल के गोचर से 4 राशियों पर सबसे व्यापक असर हो रहा है...
 
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन शुभ नहीं होगा। मंगल के गोचर के कारण अधिक गुस्सा आ सकता है। पारिवारिक जीवन पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। व्यापारिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए सावधान रहें।
 
उपाय - मंगलवार को पूजा के समय बजरंग बाण का पाठ करें।
 
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन अशुभ साबित हो सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण इस राशि के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थय संबंधित परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस वक्त लोगों से मधुर व्यवहार रखना जरूरी है, नहीं तो परेशानियां और भी अधिक बढ़ जाएंगी।
 
उपाय - मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में लाल सिंदूर चढ़ाएं।
 
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन अशुभ रह सकता है। मंगल के गोचर के कारण खर्चों में इजाफा हो सकता है। स्वास्थय संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। सोच-समझकर खर्च करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
 
उपाय - मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करें।
 
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अशुभ साबित हो सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण कई तरह के व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में भी कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। संतान को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती है। संतान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 
उपाय - मंगलवार का व्रत रखें।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख