sundarkand
✕

जुलाई में कर लें शादी वरना नवंबर तक रुकना होगा

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2016 (10:53 IST)
* जुलाई में सिर्फ 7 दिन ही शहनाई गूंजेंगी, शुरू होंगे चातुर्मास
 

 
इस माह 7 जुलाई से विवाह शुरू होंगे। 15 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन देव सो जाएंगे। इसके साथ ही चातुर्मास लगने से अगले चार महीने विवाह नहीं होंगे। यानी जुलाई में सिर्फ सात दिन ही शहनाई की गूंज सुनाई देगी।
 
गुरु और शुक्र के अस्त होने के कारण बीते दो माह से अधिक समय से शादियों के मुहूर्त नहीं थे। सात से 14 जुलाई के बीच शादी के मुहूर्त हैं। इसके बाद 15 जुलाई से 10 नवंबर तक एक भी विवाह के मुहूर्त नहीं है।
 
इस बार जुलाई में सात और 13 तारीख का ही मुहूर्त है। 15 जुलाई के बाद चातुर्मास लगने से चार माह तक शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। बहरहाल, अलग-अलग पंचांगों में मतांतर होने के कारण तारीखों में यह भिन्‍नता दिख रही है। सात और 13 तारीख के मुहूर्त को लेकर कई पंडितों की राय एक ही है।
 

 
11 नवंबर को देव उठनी एकादशी से भगवान के जागने के साथ ही विवाह के मुहूर्त फिर एक महीने तक बनेंगे। इस अवधि में लोग सिर्फ भगवान के भजन-कीर्तन कर सकेंगे। चातुर्मास में शादी-ब्याह, उपनयन संस्कार, मुंडन संस्कार आदि सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं।

बहुत जरूरी हो तो 13 जुलाई को कर सकते हैं शादी
 
13 जुलाई को भड़ली नवमी तिथि आएगी। इस तिथि को शादी के लिए अक्षय तृतीया के बराबर अबूझ मुहूर्त माना जाता है। यदि जुलाई में आपकी शादी का कोई मुहूर्त नहीं बन रहा हो, तो 13 जुलाई को शादी की जा सकती है।



 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख