ramcharitmanas

चातुर्मास समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ मांगलिक कार्य

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (16:45 IST)
Chaturmas 2020
 
* 26 नवंबर को होगी चार्तुमास की समाप्ति, शुरू होंगे शुभ कार्य 
 
इस वर्ष चातुर्मास जुलाई की पहली तारीख से प्रारंभ हुआ था, जिसकी अवधि बुधवार, 25 नवंबर 2020 तक जारी रही। चातुर्मास वह चार महीने की अवधि है, जो आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष एकादशी से प्रारंभ होकर, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को समाप्त होता है यानी चातुर्मास श्रावण, भाद्रपद, आश्‍विन और कार्तिक माह तक जारी रहता है। चातुर्मास के प्रारंभ को 'देवशयनी एकादशी' कहा जाता है और अंत को 'देवोत्थान या देवउठनी एकादशी' कहा जाता है।
  
हिन्दू धर्म में व्रत, भक्ति और शुभ कर्म के चार महीने को 'चातुर्मास, चौमासा (Chaturmas) कहा गया है। ध्यान और साधना करने वाले लोगों के लिए ये माह महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान शारीरिक और मानसिक स्थिति तो सही होती ही है, साथ ही वातावरण भी अच्छा रहता है।
 
इस समयावधि को व्रतों का माह भी इसलिए कहा गया है कि उक्त चार माह में जहां हमारी पाचनशक्ति कमजोर पड़ती है वहीं भोजन और जल में बैक्टीरिया की तादाद भी बढ़ जाती है। अत: इन दिनों स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय महत्वपूर्ण हो जाता है। 
 
26 नवंबर को चातुर्मास की समाप्ति होगी। इसके साथ ही शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य आरंभ हों जाएंगे। पंचांग के अनुसार 26 नवंबर 2020 से 11 दिसंबर 2020 तक मांगलिक विवाह के कई शुभ मुहूर्त बने हुए हैं। अब मांगलिक विवाह, नामकरण संस्कार, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्य किए जा सकेंगे। देवउठनी एकादशी के बाद जो मांगलिक कार्य चातुर्मास में वर्जित माने गए थे वे सभी कार्य आरंभ हो जाएंगे। 
 
धार्मिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2020 में देवउठनी एकादशी के अगले दिन से शुभ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो रहा है यानी 26 नवंबर से 11 दिसंबर तक 11 दिनों के शुभ मुहूर्त मांगलिक विवाह के लिए बने हुए हैं। उसके बाद 16 दिसंबर 2020, बुधवार से खरमास का आरंभ हो जाएगा, जिसकी वजह से सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। तत्पश्चात विवाह के लिए अगले साल यानी अप्रैल 2021 से शुभ विवाह का शुभारंभ होगा। 
 
आइए जानते हैं 2020 में पंचांग के अनुसार विवाह के शुभ मुहूर्त- 
 
नवंबर 2020- 26, 29, 30 नवंबर। 
 
दिसंबर 2020- 1, 2, 6, 7, 8, 9, 10, 11 तक। अत: इस शुभ मुहूर्तों में वैवाहिक कार्य करना श्रेष्ठ रहेगा। 

chaturmas 2020
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख