biodatamaker

शादी के मुहूर्त कब से शुरू, जानिए क्या कहती है गाइडलाइन

Updated: गुरुवार, 24 जून 2021 (16:57 IST)
वर्ष 2021 में विवाह के मुहूर्त जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई के मुहूर्त तो निकल गए हैं। पहला मुहूर्त 18 जनवरी को था। 18 जनवरी के बाद बृहस्पति और शुक्र ग्रह के कारण वर्ष के शुरुआती महीनों में विवाह नहीं हो पाए। फिर मकर संक्रांति के बाद 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु तारा अस्त रहा। इसके बाद 16 फरवरी से ही शुक्र तारा के अस्त होने से विवाह नहीं हो पाए। यह अवधि 17 अप्रैल तक रही। 
 
 
फिर विवाह का दूसरा मुहूर्त 22 अप्रैल को था। 22 अप्रैल के बाद से देवशयनी एकादशी 15 जुलाई तक विवाह के मुहूर्त हैं। इस बीच 37 विवाह मुहूर्त आ रहे हैं। वहीं, 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी से 13 दिसंबर तक विवाह के लिए कुल 13 मुहूर्त होंगे।
 
अब बचे हुए मुहूर्त जानिए :
जून माह : 5, 6, 19, 24, 25, 26, 27 और 28 जून।
जुलाई माह : 1, 2, 3, 4, 6 और 17 जुलाई। इसके अलावा 21, 23, 24, 25, 26, 28, 29, 30 और 31 जुलाई।
अगस्त माह : 2, 3, 4, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 22, 24, 25, 30 और 31 अगस्त।
सितंबर माह : 1, 7, 8, 9, 10, 11, 14 और 18 सितंबर। 
अक्टूबर : 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24 और 25।
नवंबर माह : 1, 7, 8, 11, 12, 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30।
दिसंबर माह : 1, 2, 6, 7, 8, 9, 11, 12 और 13।
 
नोट : 21 जुलाई से 12 नवंबर तक की मुहूर्त तिथियां देवशयन कालिक हैं। ऐसे में, ये उत्तर भारत में मान्य नहीं होंगी। विवाह तिथि का चयन करने के पूर्व एक बार पंडित या ज्योतिष से परामर्श अवश्य लें।
 
क्या कहती है गाइडलाइन : कोरोना काल के चलते हर राज्य और राज्यों के शहरों में गाइडलाइन अलग-अलग है। जहां संक्रमण दर ज्यादा है वहां कम लोगों को अनुमति है और जहां संक्रमण दर कम है वहां ज्यादा लोगों को विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति है। आप अपने शहरों की गाइड लाइन जानकर ही विवाह समारोह आयोजित करें। लगभग सभी राज्यों में कम से कम 20 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है।
 
1. हर प्रदेश में विवाह की गाइडलाइन अलग अलग है।
2. यूपी में ज्यादा से ज्यादा 25 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे। पहले 50 लोगों की परमिशन थी।
3. बिहार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। यहां भी पहले 50 लोगों की परमिशन थी।
4. राजस्थान में मात्र 11 लोगों को शादी में शामिल होने की अनुमति है। घर पर ही करना होगी शादी।
6. उत्तराखंड में भी 20 लोगों की अनुमति है।
7. झारखंड में 50 लोग विवाह समारोह में शामिल हो सकेंगे।
8. मध्यप्रदेश में शादी समारोह में दोनों पक्षों से अधिकतम 20 लोगों की संख्या रहेगी।
9. मुंबई में जहां संक्रामण दर कम है वहां विवाह समारोह में दोनों पक्षों से अधिकतम 50 लोगों की संख्या रहेगी।
10. शादी समारोह में डीजे बजाना और बारात निकालने पर प्रतिबंध है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख