suvichar

विवाह रेखा का इस पर्वत से हो संबंध तो ऊंचे घराने की महिला से होगा विवाह

Updated: सोमवार, 23 अगस्त 2021 (16:41 IST)
हथेली में विवाह रेखा हमारे दांपत्य जीवन के सुख और दुख को दर्शाती है। विवाह रेखा देखते वक्त विवाह रेखा के साथ अन्य रेखाओं के मिलने या क्रास करने के संबंध में अलग फलित होता है उसी तरह वैवाहिक सुख के लिए हथेली में चंद्र, शनि, मंगल, गुरु और शुक्र पर्वत को भी जानकर यह पता लगाया जाता है कि आखिर पति पत्नी का जीवन कैसा होगा। आओ जानते हैं कि विवाह रेखा का पर्वतों से क्या है संबंध।
 
 
1. बुध : यदि बुध पर्वत पर विवाह रेखा कई भागों में बंट जाए तो कई बार सगाई टूटने का संकेत मिलता है।
 
2. चंद्र : चंद्र पर्वत से कोई रेखा आकर विवाह रेखा से मिले तो व्यक्ति भोगी एवं कामुक माना जाता है।
 
3. शुक्र : शुक्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा को स्पर्श करे तो माना जाता है कि वैवाहिक जीवन दुखमय हो सकता है।
 
4. सूर्य : यदि विवाह रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाए तो ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति का प्रेम संबंध ऊंचे घराने की स्त्रियों से होता है।
 
5. शुक्र : यदि विवाह रेखा से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत को स्पर्श कर ले तो पत्नी में चारित्रिक दोष हो सकता है, परंतु सिर्फ इसी आधार पर यह तय नहीं होता है। इसके लिए संपूर्ण हाथ का विश्लेषण भी जरूरी है।
 
6. शुक्र : विवाह रेखा पर फोर्क हो, शुक्र पर्वत उभार लिए हुए हो, मस्तक रेखा जंजीरनुमा हो, शुक्र मुद्रिका दोहरी हो एवं कटी हो तथा हृदय रेखा में यव हो तो जातक रसिकमिजाज का होता है।
 
नोट : उक्त बातें हस्तरेखा के ग्रंथ पर आधारित है। कई बातों का विश्लेषण सिर्फ पर्वत देखकर नहीं हो सकता। वैवाहिक सुख के लिए हथेली में चंद्र, शनि, मंगल, गुरु और शुक्र पर्वत तथा अन्य रेखाओं की स्थिति भी विचारणीय रहती है। अत: मात्र विवाह रेखा से कोई परिणाम नहीं निकाला जा सकता। अत: यहां दी गई जानकारी के पूर्व आप अपना हाथ किसी हस्तरेखा विशेषज्ञ को दिखाकर ही कोई निर्णय लें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

08 September Birthday: आपको 08 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

अगला लेख